बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कराने के लिए मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम के तहत योग्य शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल coaching.biharboardonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईमेल computeritcellbseb@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है।
क्या है BSEB का फ्री कोचिंग कार्यक्रम?
बिहार बोर्ड का यह मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम उन छात्रों के लिए शुरू किया गया है, जिन्होंने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है और आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग संस्थाओं में प्रवेश नहीं ले सकते। इस योजना के तहत राज्य के 10 विभिन्न स्कूलों में गैर-आवासीय (Non-Residential) कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
किन विषयों के शिक्षकों की होगी भर्ती?
बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, JEE और NEET की तैयारी कराने के लिए निम्न विषयों के अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी:
भौतिकी (Physics)
रसायन विज्ञान (Chemistry)
गणित (Mathematics)
जीव विज्ञान (Biology)
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में BSc, MSc या MTech निम्न में से कोई एक डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, JEE और NEET स्तर की पढ़ाई कराने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
आवेदनों की जांच के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन 12 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से पटना में किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2. शिक्षक भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. निर्धारित आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. आवेदन पत्र जमा करें
वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों को computeritcellbseb@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
| आवेदन शुरू | जारी |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2026, शाम 5 बजे तक |
| इंटरव्यू की तिथि | 12 जुलाई 2026 |
| इंटरव्यू का समय | सुबह 10 बजे |
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
