बिहार में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुकी हैं। 2 फरवरी से यह परीक्षा शुरू हुई थीं। परीक्षा समाप्त हुए करीब 20 दिन से ऊपर का समय हो चुका है और बोर्ड ने कॉपियों की चेकिंग का काम भी शुरू कर दिया है। इस बीच बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 28 फरवरी (शनिवार) को 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की आंसर की जारी कर दी है। इसी के साथ रिजल्ट की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है।
6 मार्च तक खुली है ऑब्जेक्शन विंडो
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इन परीक्षाओं में उपस्थित रहे स्टूडेंट्स से ऑब्जेक्शन मांगे हैं। इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 मार्च शाम 5 बजे तक खुली है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल रहे स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com और objection.biharboardonline.com पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें आंसर की?
स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: BSEB क्लास 12 आंसर की डाउनलोड करें और एक्सेस करें
BSEB इंटर 2026: ऑब्जेक्शन कैसे उठाएं?
स्टेप 1: biharboardonline.bihar.gov.in या objection.biharboardonline.com पर जाएं
स्टेप 2: biharboardonline.bihar.gov.in पर, इस लिंक पर क्लिक करें — इंटर एग्जाम 2025 के लिए आंसर की के बारे में ऑब्जेक्शन रजिस्टर करें
स्टेप 3: अगली विंडो पर, हायर सेकेंडरी [इंटर] चुनें, दिए गए फील्ड में रोल कोड और रोल नंबर डालें
स्टेप 4: ऑब्जेक्शन सबमिट करें।
रिजल्ट कब होगा जारी?
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा की आंसर की आने के बाद स्टूडेंट्स को रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा। रिजल्ट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि 12वीं कक्षा की आंसर की पिछले साल भी 28 फरवरी को ही जारी हुई थी। लास्ट ईयर रिजल्ट भी मार्च के आखिरी सप्ताह में आया था। इस साल कक्षा 12वीं के एग्जाम 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक चले हैं।
