बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। बिहार में इन दिनों 30 लाख से अधिक बच्चे इंटरमीडिएट और मैट्रिक के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस इंतजार के बीच बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के चेयरमैन आनंद किशोर ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले जारी किया जाएगा और उसके बाद मैट्रिक (10वीं) का परीक्षा परिणाम घोषित होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर परिणाम चेक कर पाएंगे।
कब जारी किया जाएगा परिणाम?
BSEB चेयरमैन आनंद किशोर के मुताबिक, इंटर (12वीं) और मैट्रिक (10वीं) के रिजल्ट की लगभग सभी तैयारियां कर ली गई हैं और मार्च महीने के अंत तक दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होगा और उसके बाद मैट्रिक का परिणाम जारी किया जाएगा। बता दें कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट पूरे देश में सबसे पहले जारी होता है। आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी हमारा प्रयास सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का है।
Bihar Board 10th 12th Result 2026: Live Updates
रोल कोड और रोल नंबर से चेक करें परिणाम
बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी उपलब्ध होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को लॉग इन करने और अपने मार्क्स चेक करने के लिए अपने एडमिट कार्ड से रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
रिजल्ट जारी होने की यह है संभावित तारीख
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से दी गई जानकारी के बाद स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने की डेट का इंतजार है। रिजल्ट की डेट BSBE की ओर से साझा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी होगा तो यह रिजल्ट 25 मार्च तक जारी होने की संभावना है। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट भी 28-29 मार्च में जारी होने की पूरी संभावना है। पिछले साल यानी 2025 में भी दोनों कक्षाओं का रिजल्ट मार्च में ही जारी हुआ था।
इस साल कब आयोजित हुईं इंटर और मैट्रिक की परीक्षा?
बिहार में इस साल क्लास 10 (मैट्रिक) की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित हुई थीं जबकि क्लास 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित हुईं। इस साल राज्य भर में 1,762 सेंटर्स पर लगभग 13.18 लाख स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए। वहीं मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 15.85 लाख स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
