बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने 29 जुलाई को आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

इन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य विवरणों को जरूर चेक करें। एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा जिसके बिना सेंटर पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

RBI Grade B Prelims Scorecard 2026: आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी, rbi.org.in से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित होगी परीक्षा

बिहार पुलिस विभाग में कुल 122 रिक्त पदों के लिए निकाली गई हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी साल मई में शुरू हुई थी। 1 मई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 को समाप्त हो गई थी। इस आवेदन प्रक्रिया के तहत जिन कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था वह 29 जुलाई को निर्धारित परीक्षा में शामिल होंगे। यह लिखित परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित की जाएगी।

BPSSC Havildar instructor Admit Card Out: How to Download?

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर अब home guard सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब Download E-Admit Card of Written Examination to be held on dt. 29.07.2026 for the Post of Havildar Instructor (General) लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब नया पेज ओपन होगा वहां Download Written Exam Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करके Submit पर क्लिक करें।

स्टेप 6. अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।