बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 37/2025 स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। आयोग ने सोमवार को जारी एक अधिसूचना में बताया कि 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा को प्रशासनिक/अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। अब यह परीक्षा 11 जून 2026, गुरुवार को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जून के पहले सप्ताह में ही जारी होने की संभावना है।

15 रिक्तियों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि स्टेनोग्राफर की कुल 15 रिक्तियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह लिखित परीक्षा इस भर्ती अभियान का पहला चरण होगा। जिन उम्मीदवारों ने 12 जनवरी 2026 से लेकर 2 फरवरी 2026 के बीच चली आवेदन प्रक्रिया के दौरान अप्लाई किया था वह इस परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 15 रिक्तियों में 3 पोस्ट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 9 जनवरी को इस भर्ती की अधिसूचना जारी हुई थी।

बिहार बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, कुल 81.79 प्रतिशत बच्चे पास

रिक्तियों की पूरी जानकारी

श्रेणीसीटों की संख्या
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)7
अनुसूचित जाति (SC)01
अनुसूचित जनजाति (ST)02
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)03
पिछड़ा वर्ग (BC)02
कुल सीटें15

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था वह चयन प्रक्रिया के पहले चरण लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे स्किल टेस्ट (स्टेनोग्राफर टेस्ट) में शामिल होंगे और जो उम्मीदवार वहां पास हो जाएंगे उन्हें सबसे आखिर में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा।

इस भर्ती के लिए मांगी गई एजुकेशन और स्किल्स

कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास किया हो या उसके बराबर की डिग्री हो। इसके अलावा, बेसिक कंप्यूटर नॉलेज के अलावा हिंदी और इंग्लिश में स्टेनोग्राफी स्किल्स भी होनी चाहिए। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा अलग-अलग कैटेगरी के लिए कम ज्यादा है। जनरल (पुरुष) और BC/EBC (पुरुष और महिला) के लिए यह 37 साल है। जनरल (महिला) के लिए यह 40 साल और SC/ST (पुरुष और महिला) के लिए 42 साल है।

पे स्केल- कैंडिडेट्स को लेवल IV के हिसाब से सैलरी मिलेगी जो Rs 25500 से शुरू होकर Rs 81100 तक हो सकती है।