बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। 26 जुलाई 2026 को सिंगल शिफ्ट (दोरहर 12 बजे से 2 बजे तक) में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था वह प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से उसे डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड (जन्मतिथि) की जरूरत होगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

बीपीएससी जल्द ही 72वीं इंटीग्रेटेड कंबाइंड प्रीलिमिनरी कॉम्पिटिटिव परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट 18 या 19 जुलाई को जारी किए जाएंगे। बता दें कि इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 07 मई 2026 को शुरू हुआ था जो कि 31 मई 2026 तक चला था।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए 10वीं-12वीं पास करें आवेदन, यहां देखें आवेदन करने के तरीके से लेकर सैलरी तक की जानकारी

आयोग की वेबसाइट पर ही जारी होगा एडमिट कार्ड

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट और आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।

वैकेंसी और चयन प्रक्रिया

बता दें कि यह परीक्षा आयोग के द्वारा अधिसूचित की गई कुल 1189 रिक्त पदों के लिए आयोजित होगी जिसमें से 490 वैकेंसी जनरल कैटेगिरी के लिए हैं। प्रीलिम्स एग्जाम इस भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण होगा। इस एग्जाम में जो कैंडिडेट सफल होंगे उन्हें मेन्स के लिए उपस्थित होना होगा। मेन्स क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में जिन्होंने पुलिस विभाग के लिए आवेदन किया है उन्हें फिजिकल टेस्ट देना होगा अन्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा।

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 2026: परीक्षा पैटर्न

विवरणजानकारी
पेपरों की संख्या1
विषयसामान्य अध्ययन (General Studies)
प्रश्नों की संख्या150
कुल अंक150
परीक्षा अवधि2 घंटे
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न – MCQ)
नेगेटिव मार्किंगBPSC की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार
पाठ्यक्रम (सिलेबस)इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था (Polity), अर्थव्यवस्था, समसामयिक घटनाएं (Current Affairs), सामान्य विज्ञान तथा बिहार से संबंधित विषय