बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 को सिंगल शिफ्ट (दोरहर 12 बजे से 2 बजे तक) में आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था उन्हें अब एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा जो कि जल्द जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

BPSC, पटना के एग्जामिनेशन कंट्रोलर द्वारा ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एग्जाम की तारीख से जुड़ी जानकारी को साझा किया गया है। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 26 जुलाई को परीक्षा से 3-5 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 07 मई 2026 को शुरू हुआ था जो कि 31 मई 2026 तक चला था।

बीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 जारी, bpsc.bih.nic.in से करें डाउनलोड; 15 जुलाई को होगी 300 पदों की परीक्षा

आयोग की वेबसाइट पर ही जारी होगा एडमिट कार्ड

परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद अब उम्मीदवारों का पूरा ध्यान एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी पर है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट और आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।

वैकेंसी और चयन प्रक्रिया

बता दें कि यह परीक्षा आयोग के द्वारा अधिसूचित की गई कुल 1189 रिक्त पदों के लिए आयोजित होगी जिसमें से 490 वैकेंसी जनरल कैटेगिरी के लिए हैं। प्रीलिम्स एग्जाम इस भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण होगा। इस एग्जाम में जो कैंडिडेट सफल होंगे उन्हें मेन्स के लिए उपस्थित होना होगा। मेन्स क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में जिन्होंने पुलिस विभाग के लिए आवेदन किया है उन्हें फिजिकल टेस्ट देना होगा अन्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा।