बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (70th Combined Competitive Examination – CCE) का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर PDF प्रारूप में उपलब्ध कराई गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2,035 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इंटरव्यू का अंतिम चरण 28 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ था, जिसमें 5,401 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अंतिम चयन सूची मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी पूरी प्रक्रिया यहां दी गई है।
BPSC 70th CCE Final Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “70th CCE Final Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगी।
स्टेप 4. PDF में अपना रोल नंबर खोजें।
स्टेप 5. मेरिट लिस्ट में अपना नाम, रोल नंबर और श्रेणी जांचें।
स्टेप 6. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
BPSC 70th CCE Final Result 2026 Toppers List
प्रथम रैंक: श्रद्धा पांडे (593 अंक)
द्वितीय रैंक: शशांक गौरव (592 अंक)
तृतीय रैंक: आयुष विजये (592 अंक)
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या होगा?
फाइनल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को अब आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
दस्तावेज सत्यापन: चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने होंगे।
पुलिस सत्यापन: सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा।
मेडिकल फिटनेस टेस्ट: कुछ पदों के लिए अभ्यर्थियों को मेडिकल फिटनेस परीक्षण से गुजरना पड़ सकता है।
पोस्टिंग ऑर्डर जारी: सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बिहार सरकार संबंधित विभाग और जिले में नियुक्ति आदेश जारी करेगी।
जॉइनिंग प्रक्रिया: उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर संबंधित विभाग में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
BPSC 70th CCE Final Result 2026 Direct Link
