देशभर में इस वक्त बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी किए जाए रहे हैं। बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे हिंदी भाषी राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड का भी रिजल्ट आ चुका है। फिलहाल उत्तर प्रदेश एक ऐसा बड़ा राज्य है जहां करीब 55 लाख बच्चे बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वैसे यूपी के अलावा 2-3 राज्य और ऐसे हैं जिनका रिजल्ट अगले 2-3 हफ्ते के अंदर ही जारी होगा। यह अपडेट डिजिलॉकर ने दिया है।

इन राज्यों का आने वाला है रिजल्ट

DigiLocker अलर्ट और ऐप नोटिफिकेशन से पता चलता है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम क्लास XII और छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इन राज्यों में लाखों बच्चे इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। हालांकि डिजिलॉकर पर अभी तारीख नहीं दिख रही है, लेकिन बोर्ड के अधिकारी इंडियन एक्सप्रेस को ये जानकारी दे चुके हैं कि रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 के बीच आयोजित हुई थी जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी-फरवरी में हुए थे। रिजल्ट जारी होने के मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी मिलेगी। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी होगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट का क्या है अपडेट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच आयोजित हुई थी जिसमें 55 लाख के करीब बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। DigiLocker नोटिफिकेशन से पता चलता है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर अपने पास रखें और वेबसाइट स्लो होने पर DigiLocker और UMANG जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। अब स्टूडेंट्स को 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही जारी किया जा सकता है। इस साल असम बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 17 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट asseb.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डिजिलॉकर की वेबसाइट पर भी मिलेगा।

मई के दूसरे हफ्ते में आ सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE), रायपुर ने क्लास 10 के एग्जाम 3 मार्च से 24 मार्च, 2026 तक और क्लास 12 के एग्जाम 1 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक कराए थे। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट इन दिनों रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। डिजिलॉकर पर छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट को लेकर भी Coming soon फ्लैश हो रहा है। माना जा रहा है कि यह रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है।