बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती की पीईटी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार कल (15 फरवरी 2026) से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार (CSBC) ने पीईटी टेस्ट की तारीख भी घोषित कर दी है। पीईटी टेस्ट 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव हो गया है, लेकिन कैंडिडेट अभी प्रवेश पत्र को डाउनलोड नहीं कर सकते। इस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट पीईटी टेस्ट में शामिल होंगे।
15 फरवरी से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक सूचना में कहा है कि ड्राइवर कांस्टेबल पोस्ट के लिए फिजिकल टेस्ट 12 मार्च, 2026 से होगा। इसके साथ ही बोर्ड ने PET के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के बारे में भी जानकारी जारी की है। हालांकि अभी डाउनलोड लिंक दिख रहा है, लेकिन यह 15 फरवरी, 2026 से एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस ड्राइवर PET टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “बिहार पुलिस” सेक्शन में सबसे ऊपर PET एडमिट कार्ड से जुड़ा एक लिंक दिखेगा। “ड्राइवर कांस्टेबल (Advt. No. 02/2025) के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
जो नया पेज खुलेगा, उसमें अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा। सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और एक प्रिंटआउट संभाल कर रखें।
ऑफलाइन भी मिल जाएगा एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पीईटी टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट अगर ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाते हैं तो उन्हें 9 और 10 मार्च, 2026 को बैक हार्डिंग रोड, पटना में मौजूद बोर्ड ऑफिस से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड लेने का विकल्प मिलेगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवार दौड़, लॉन्ग जंप और गोला फेंक जैसे चरण की परीक्षा होगी। इसके साथ शारीरिक मापन परीक्षा में लंबाई और सीने का माप भी लिया जाएगा।
