बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Police ASI Admit Card 2026) जारी कर दिया है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना ई-एडमिट कार्ड BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएसएससी द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत, बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) के 462 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

Bihar Police ASI Admit Card 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

Bihar Police ASI Exam 2026 Schedule

बीपीएसएससी द्वारा आयोजित असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Bihar Police ASI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. “Download E-Admit Card of Preliminary Written Examination for the Post of Assistant Sub-Inspector (Operation) in Bihar Police Radio (Wireless)” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4. अब अपनी जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें?

यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा है, तो वह 17 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक BPSSC कार्यालय जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।

Bihar Police ASI Admit Card 2026 में चेक करें यह डिटेल

एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी दी जाएगी।

उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
आवेदन संख्या
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा तिथि
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा समय
उम्मीदवार की फोटो एवं हस्ताक्षर

Bihar Police ASI Admit Card 2026 Direct Link