बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एकेडमिक सेशन 2026-28 के तहत कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में उन स्टूडेंट्स का नाम है जिन्होंने 11वीं में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर पहली चयन सूची को डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस सूची में जिन छात्रों का नाम होगा उन्हें आवंटित स्कूल में अपने दस्तावेजों के साथ जाकर रिपोर्ट करना होगा और एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

12 मई तक आवंटित स्कूल में करें रिपोर्ट

बता दें कि इस सूची में जिन स्टूडेंट्स का नाम है उन्हें 05 मई 2026 से 12 मई 2026 तक अपने आवंटित +2 विद्यालय में एडमिशन लेना होगा और जिन छात्रों का नाम इस सूची में नहीं है उन्हें अगली लिस्ट का इंतजार करना होगा। दाखिले की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ओएफएसएस वेबसाइट ofssbihar.net पर उपलब्ध है। यह दाखिला प्रक्रिया राज्य के 10,010 प्लस टू स्कूलों में 17.50 लाख सीटों के लिए चलाई जा रही है।

Gujarat Board 10th Result 2026 Direct Link: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से gseb.org पर करें चेक, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पहली लिस्ट में नहीं है नाम तो क्या करें?

जिन छात्रों का नाम इस दाखिला प्रक्रिया की पहली लिस्ट में नहीं आया है उन्हें आगे के लिए नया विकल्प भरना होगा। नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने के लिए छात्रों के पास 05.05.2026 से 12.05.2026 तक समय है। इस अवधि के बीच छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर ही नया विकल्प भरना है। किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009/ 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्कूल बदल भी सकते हैं छात्र

बता दें कि पहली आवंटित सूची में जिन छात्रों का नाम है उन्हें स्कूल भी आवंटित किए गए हैं। अगर किसी छात्र को आवंटित स्कूल नहीं भा रहा है और उसे चेंज करना है तो इसकी प्रक्रिया भी 12 मई तक चलेगी। ऐसे छात्र बेहतर विकल्प के लिए 5 से 12 मई के बीच अप्लाई कर सकते हैं।

BSEB ने इस सूची को जारी करते हुए स्कूलों के प्रिंसिपल के लिए भी एक अहम निर्देश जारी किया है। स्कूल के प्रिंसिपल को 13 मई तक हर दिन वेबसाइट पर अपने स्कूल में खाली पड़ी सीटों का डेटा अपडेट करना होगा। स्कूल प्रिंसिपल को ये डेटा OFSS पोर्टल पर भी अपडेट करना होगा।