Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है, जिसके तहत पटना में बिहार मेगा जॉब फेयर 2026 (Bihar Mega Job Fair 2026) की शुरुआत हो गई है, जिसमें अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां 20 हजार से ज्यादा नौकरी के अवसर लेकर पहुंची हैं। रोजगार मेले में ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर और विभिन्न कौशल रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं।

कहां और कब तक चलेगा बिहार मेगा जॉब फेयर 2026

बिहार मेगा जॉब फेयर 2026 की शुरुआत 19 अगस्त हो गई है, जो 23 अगस्त 2026 तक पटना के ज्ञान भवन, गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल पर भी इस आयोजन की तारीख और स्थान की पुष्टि की गई है।

20 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

बिहार मेगा जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर दे रही हैं। इसमें BFSI, रिटेल और अन्य सेक्टर शामिल हैं। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर अलग-अलग जॉब रोल उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि नौकरी के लिए केवल उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि डिप्लोमा धारक और स्किल्ड वर्कर्स भी अपनी योग्यता के मुताबिक अवसर तलाश सकते हैं।

Bihar Mega Job Fair 2026: कब और कहां लगेगा रोजगार मेला?

बिहार के आधिकारिक रोजगार पोर्टल DETJOB पर भी पटना के इस मेगा जॉब फेयर की तारीख 19 से 23 अगस्त 2026 और स्थान Gyan Bhawan, Gandhi Maidan, Patna दिया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

जॉब फेयर में उम्मीदवारों की योग्यता कंपनी और जॉब प्रोफाइल के अनुसार अलग-अलग होगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर और विभिन्न कौशल वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर मौजूद हैं। इसलिए उम्मीदवारों को जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी योग्यता पहले जांच लेनी चाहिए।

यानी अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपके पास डिग्री, डिप्लोमा या किसी विशेष क्षेत्र की स्किल है, तो यह रोजगार मेला आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

Bihar Job Fair 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उम्मीदवार बिहार के आधिकारिक DETJOB पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पोर्टल पर जॉब फेयर रिकॉर्ड्स में पटना के मेगा जॉब फेयर के सामने एप्लाई नाऊ विकल्प दिया गया है।

Bihar Mega Job Fair 2026 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ये स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले बिहार के DETJOB पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2. Job Fair Records सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. Mega Job Fair For BFSI Retail And Other Sector विकल्प चुनें।

स्टेप 4. Apply Now पर क्लिक करें।

स्टेप 5. मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

स्टेप 6. जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 6. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त विवरण को सुरक्षित रखें।

स्टेप 7. निर्धारित तारीख पर जॉब फेयर के आयोजन स्थल पर पहुंचें।

जॉब फेयर में कौन से दस्तावेज ले जाएं?

उम्मीदवारों को रोजगार मेले में जाते समय अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने चाहिए। इनमें अपडेटेड रिज्यूमे/CV, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पहचान पत्र प्रमुख हैं। संबंधित नौकरी के लिए अनुभव प्रमाणपत्र या स्किल सर्टिफिकेट जरूरी हो तो उसे भी साथ रखना बेहतर रहेगा।

जॉब फेयर के लिए जरूरी दस्तावेजों की चेकलिस्ट

अपडेटेड Resume/CV

आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र

शैक्षणिक प्रमाणपत्र

डिप्लोमा/स्किल सर्टिफिकेट

अनुभव प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

पासपोर्ट साइज फोटो

युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा कनेक्शन

बिहार मेगा जॉब फेयर का उद्देश्य नौकरी तलाश रहे युवाओं और कंपनियों को एक मंच पर लाना है। इससे उम्मीदवारों को अलग-अलग कंपनियों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी एक ही जगह मिल सकती है और कंपनियों को अपनी जरूरत के मुताबिक उम्मीदवार तलाशने का अवसर मिलता है। बिहार का DETJOB पोर्टल भी रोजगार चाहने वालों को नौकरी खोजने, जॉब फेयर में भाग लेने और रिज्यूमे बनाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

उम्मीदवार ध्यान रखें

यह सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा नहीं, बल्कि रोजगार मेला है, जहां भाग लेने वाली कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इसलिए किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित कंपनी की योग्यता, नौकरी की भूमिका, वेतन, कार्यस्थल और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।