बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) नेऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITICAT)2026 का सेकंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार आईटीआई काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Bihar ITI CAT 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 16 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 (विस्तारित)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026
आवेदन सुधार 29-30 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी 10 मई 2026
परीक्षा 17 मई 2026
रिजल्ट जारी 4 जून 2026
ऑनलाइन काउंसलिंग 22 जून से 1 जुलाई 2026
सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 जुलाई 2026
ऐसे चेक करें Bihar ITI CAT 2nd Round Allotment Result 2026
स्टेप 1. सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर Latest Notifications या Download Section में जाएं।
स्टेप 3. Bihar ITI CAT 2nd Round Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अपना Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth दर्ज कर लॉग इन करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
स्टेप 7. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
सीट मिलने के बाद क्या करें?
यदि उम्मीदवार को सेकेंड राउंड में सीट आवंटित हुई है, तो उन्हें सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और निर्धारित समय के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
चयन प्रक्रिया
बिहार आईटीआई 2026 में अभ्यर्थियों का चयन Industrial Training Institute Competitive Admission Test (ITICAT) 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है। इसके बाद मेरिट और विकल्पों के अनुसार सीट अलॉटमेंट किया गया।
आवश्यक दस्तावेज
एडमिशन के समय उम्मीदवारों को सामान्यतः निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे, जो इस प्रकार हैं।
सीट अलॉटमेंट लेटर
ITICAT 2026 एडमिट कार्ड
रैंक कार्ड/रिजल्ट
10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
जन्म तिथि प्रमाण
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
वैध फोटो आईडी
अन्य आवश्यक दस्तावेज (बोर्ड के निर्देशानुसार)
Bihar ITI CAT 2nd Round Allotment Result 2026 PDF Direct Link
