इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बिहार सरकार ने फ्री कोचिंग प्रोग्राम की घोषणा की है। गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शास्त्रीनगर के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने इन पहलों का उद्घाटन किया और कहा कि यह प्रोग्राम एक्सपर्ट टीचरों और टेक्नोलॉजी से चलने वाली पढ़ाई को सीधे सरकारी स्कूल की क्लासरूम में लाएगा।

10 मॉडल स्कूलों से होगी इस पहले की शुरुआत

सीएम की घोषणा के मुताबिक, पटना के 10 मॉडल स्कूलों में इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) एंट्रेंस एग्जाम के लिए ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ पहल के तहत फ्री कोचिंग दी जाएगी। हालांकि सरकार का इस कोचिंग प्रोग्राम को राज्य के सभी 155 मॉडल स्कूलों तक बढ़ाने का प्लान है।

सीएम ने बाद में सोशल मीडिया पर भी दी जानकारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “इस नई पहल से, सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को अब एक्सपर्ट टीचरों की लाइव क्लास, डिजिटल स्टडी मटीरियल, मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित टीचिंग और NEET और JEE जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए फ्री, हाई-क्वालिटी तैयारी का एक्सेस मिलेगा।”

‘तीसरी भाषा को 9वीं से नहीं 6वीं से लागू किया जाए’, CBSE की थर्ड लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

10 स्कूलों में चलेगी लाइव टीचिंग क्लास

इस पहल के तहत पटना के 10 चुने हुए मॉडल स्कूलों के स्टूडेंट्स को लाइव टीचिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा जिससे वे एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाने वाली क्लास में शामिल हो सकेंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने भी इवेंट के दौरान अपने ऑनलाइन कोचिंग प्रोग्राम और NEET-JEE तैयारी कैंपेन को ऑफिशियली लॉन्च किया।

150 से अधिक स्टूडेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

BSEB के मुताबिक, पहले फेज में 266 स्टूडेंट्स ने JEE कोचिंग और 252 स्टूडेंट्स ने NEET कोचिंग के लिए एनरोल किया है। बाद में इस प्रोग्राम को बिहार के सभी 155 मॉडल स्कूलों में बढ़ाया जाएगा। इस पहल के तहत स्टूडेंट्स को अनुभवी टीचरों से खास कोचिंग, हाई-क्वालिटी स्टडी मटीरियल, रेगुलर डाउट-क्लियरिंग सेशन, ऐप-बेस्ड इंटरैक्टिव लर्निंग, हर दो हफ़्ते में होने वाले टेस्ट और डिजिटल बोर्ड वाले AC स्मार्ट क्लासरूम में क्लास मिलेंगी—यह सब फ्री होगा।

10 स्कूलों में 40 टीचर्स देंगे क्लास

हर मॉडल स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और बायोलॉजी के चार सब्जेक्ट एक्सपर्ट होंगे। पायलट फेज़ के लिए, BSEB ने 10 स्कूलों में 40 टीचरों को अपॉइंट किया है। लड़कियों के लिए कोचिंग क्लास शाम 6 बजे तक और लड़कों के लिए शाम 7 बजे तक चलेंगी, जिससे स्टूडेंट्स अपनी रेगुलर स्कूलिंग के साथ-साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे।