बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती (विज्ञापन संख्या- नंबर 23/2025) के तहत होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस राउंड के लिए जिन कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर कॉल लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग आयोजित करेगा यह राउंड
बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स अब डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन राउंड में शामिल होंगे। यह प्रक्रिया हेल्थ डिपार्टमेंट, बिहार सरकार की ओर से पूरी की जाएगी। इस राउंड में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ आयोग के हार्डिंग रोड, पटना स्थित ऑफिस में जाना होगा और अपने सभी ओरिजनल दस्तावेज दिखाने होंगे।
NEET UG 2026 City Intimation Slip: नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड, कब आएगा एडमिट कार्ड, यहां है पूरी डिटेल्स
दो शिफ्ट में आयोजित होगी डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एक तय समय में दो शिफ्ट में किया जाएगा। कैटेगरी-वाइज़ मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को कमीशन की वेबसाइट पर पब्लिश किए गए अलॉटेड शेड्यूल के अनुसार अटेंड करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस रोजाना दो शिफ्ट में होगा। इसका समय सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 01:30 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक होगा।
कैंडिडेट कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
अब What’s New सेक्शन में एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब Link वाले सेक्शन में Download Call Latter पर क्लिक करें।
अब जो पेज ओपन होगा वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ-साथ मोबाइल नंबर भी दर्ज करें।
मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा उसे वहां दर्ज करके Submit करें।
अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार ये दस्तावेज लेकर पहुंचे
एडमिट कार्ड
आवेदन फॉर्म
मूल प्रमाण-पत्र
फोटोकॉपी
चेक लिस्ट फॉर्म
