बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) हर साल की तरह इस साल भी बीएसईबी रिजल्ट 2026 को देश के सभी राज्यों के एजुकेशन बोर्ड से पहले जारी करने की तैयारी युद्धस्तर पर कर रही है। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का सफल आयोजन करने के बाद कॉपियों की जांच का काम तेजी से हो रहा है, जिसे मार्च तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद बोर्ड द्वारा टॉपर्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, जिसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि बीएसईबी कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2026 की सही तारीखों की जानकारी बीएसईबी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकेगी।
कॉपी जांच और टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम शुरू कर दिया था। कॉपियों की जांच 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी, जिसे पूरा करने की तिथि 10 मार्च रखी गई थी लेकिन इसके 13 मार्च तक पूरे होने की सूचना है।
मूल्यांकन पूरा करने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन
बिहार बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू करता है। इसमें संभावित टॉपर्स को बोर्ड कार्यालय बुलाकर इंटरव्यू लिया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि रिजल्ट में किसी तरह की गड़बड़ी या धांधली न हो।
पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट
पिछले साल भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया था।
BSEB 12th Result 2025: 25 मार्च 2025, दोपहर 1:15 बजे
BSEB 10th Result 2025: 29 मार्च 2025, दोपहर 12:00 बजे
पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि इस साल भी रिजल्ट लगभग इसी समय के आसपास जारी किया जा सकता है।
Bihar Board Result 2026 ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे:
स्टेप 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद “BSEB Inter Result 2026” या “BSEB Matric Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट करने के बाद आपका Bihar Board Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: कौन जारी करेगा बिहार बोर्ड रिजल्ट
पिछले वर्ष की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 को जारी करेंगे।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: जनसत्ता पर भी मिलेगा बिहार बोर्ड रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा जनसत्ता पर भी बीएसईबी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक मिलेगा, जिसके जरिए परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे:
स्टेप 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद “BSEB Inter Result 2026” या “BSEB Matric Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट करने के बाद आपका Bihar Board Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: मार्कशीट कब मिलेगी
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को कुछ दिनों के भीतर अपनी मूल मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूल से मिल जाते हैं। स्कूल प्रशासन बोर्ड से मार्कशीट प्राप्त करने के बाद छात्रों को वितरित करता है। इसलिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क में रहना चाहिए। कॉलेज या आगे की पढ़ाई के लिए यही मार्कशीट जरूरी होती है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए
बिहार बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। अगर कोई छात्र थ्योरी में पास है लेकिन प्रैक्टिकल में फेल हो जाता है तो उसे भी फेल माना जा सकता है। इसलिए छात्रों को दोनों हिस्सों में अच्छे अंक लाने की जरूरत होती है। बोर्ड रिजल्ट जारी करते समय पास और फेल छात्रों की संख्या भी जारी करता है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: टॉपर्स की घोषणा
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करते समय टॉपर्स की सूची भी घोषित करता है। इसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम और उनके अंक बताए जाते हैं। टॉपर्स को कई बार राज्य सरकार की ओर से सम्मान और पुरस्कार भी दिए जाते हैं। यह छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के साथ क्या-क्या जानकारी मिलती है
जब बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करता है, तो उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल की स्थिति शामिल होती है। साथ ही बोर्ड कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और जिलेवार प्रदर्शन की जानकारी भी साझा करता है। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि इस साल परीक्षा का परिणाम कैसा रहा।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। इससे छात्रों को साल बर्बाद किए बिना दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलता है। कंपार्टमेंट परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट आने के कुछ हफ्तों बाद आयोजित की जाती है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। परीक्षा के बाद कंपार्टमेंट रिजल्ट भी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाता है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: स्क्रूटिनी क्या होती है
स्क्रूटिनी का मतलब उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच होता है। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर कम आए हैं या कॉपी ठीक से नहीं जांची गई है, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन के बाद बोर्ड कॉपी की दोबारा जांच करता है। अगर जांच में गलती पाई जाती है तो छात्र के अंक बढ़ भी सकते हैं। स्क्रूटिनी के लिए छात्रों को निर्धारित फीस भी देनी होती है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद क्या करें
रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपने मार्क्स ध्यान से चेक करने चाहिए। अगर किसी विषय में नंबर उम्मीद से कम लग रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड छात्रों को स्क्रूटिनी यानी कॉपी दोबारा जांच कराने का मौका देता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। साथ ही जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी दिया जाता है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी। सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद BSEB Inter Result 2026 या BSEB Matric Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: पिछले साल कब आया था रिजल्ट
पिछले साल बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी किया था। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को घोषित किया गया था। उस समय इंटर का रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे और 10वीं का रिजल्ट दोपहर 12 बजे जारी किया गया था। पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि इस बार भी लगभग इसी समय के आसपास रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। हालांकि अंतिम फैसला बोर्ड की तैयारियों और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: टॉपर वेरिफिकेशन क्या होता है
बिहार बोर्ड में रिजल्ट जारी होने से पहले टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बेहद अहम होती है। इसमें संभावित टॉपर्स को बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है। यहां उनसे विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और उनकी कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि टॉपर बनने वाले छात्रों का प्रदर्शन वास्तव में सही है और रिजल्ट में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोर्ड अंतिम रिजल्ट घोषित करता है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: कैसे हो रही है कॉपियों की जांच
बिहार बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए राज्य भर में कई मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हजारों शिक्षकों को कॉपियां जांचने की जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष निगरानी भी रखी है। कॉपी जांच पूरी होने के बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होती है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच प्रक्रिया
बिहार बोर्ड ने इस साल 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच 27 फरवरी 2026 से शुरू की थी। बोर्ड का लक्ष्य था कि 10 मार्च तक अधिकांश कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है और प्रक्रिया 13 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा कब हुई थी
इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के हजारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: छात्रों को सलाह
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों की भारी संख्या के चलते वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है और सर्वर डाउन या स्लो हो जाता है। ऐसे में धैर्य बनाएं रखें और वेबसाइट रिफ्रेश करके कुछ देर बाद प्रयास करें, जिससे आप अपना परिणाम बहुत आसानी से देख सकेंगे।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: बीएसईबी मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा
बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है और रिपोर्ट्स के के मुताबिक 10वीं का परिणाम 27 मार्च से 31 मार्च के बीच घोषित किया जा सकता है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के साथ क्या जारी होगा
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स के नाम, कुल पास प्रतिशत जैसे कई आकंड़ों को जारी करता है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: कैसे जारी होंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड हर साल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बीएसईबी रिजल्ट जारी करता है, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष द्वारा की जाती है और राज्य के शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी किए जाते हैं।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 को चेक करने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करने के बाद अपने परिणाम देखने होंगे।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट की संभावित तारीखें
मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार BSEB 12वीं रिजल्ट 2026 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है और संभावना है कि इंटर का रिजल्ट 25 से 30 मार्च के बीच घोषित किया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: सबसे पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड देश नें सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है, जो बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के 30 दिनों बाद परिणाम जारी कर देता है। इस बात की पूरी संभावना है कि बिहार बोर्ड अपने पुराने ट्रेंड को जारी रखते हुए इस साल भी सबसे पहले बीएसईबी रिजल्ट 2026 को जारी करेगा।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: कहां जारी होगा बीएसईबी रिजल्ट
बिहार बोर्ड द्वारा बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा।
BSEB Result 2026 LIVE Updates: कब जारी होगा बीएसईबी रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, जिसकी सबसे लेटेस्ट अपडेट Jansatta.com/education पर मिलेगी।
