बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की सालाना वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026, सोमवार से शुरू हो रही हैं। हर साल की तरह बिहार में बोर्ड एग्जाम सबसे पहले ही शुरू होंगे और फिर रिजल्ट में पहले ही जारी किया जाता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2 फरवरी से कक्षा 12वीं की अपनी सालाना परीक्षा की शुरुआत करेगा। वहीं 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होंगी। इंटर की परीक्षा में करीब 13.18 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे। यह एग्जाम राज्य के 1,762 सेंटर्स पर संपन्न कराए जाएंगे।
स्टूडेंट्स के लिए बिहार बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटर की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर गाइडलाइन जारी की है जिसे स्टूडेंट्स को जरूर पढ़ लेना चाहिए। इस गाइडलाइन में बताया गया है कि एग्जाम के दौरान सेंटर पर किन बातों का ध्यान रखना है और क्या-क्या आप सेंटर पर लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा यूनिफॉर्म और नियम से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है।
यहां हम आपको BSEB के दिशानिर्देश के बारे में बताते हैं।
स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले पहुंचे। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मेन गेट बंद कर दिए जाएंगे। सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली शिफ्ट के लिए एंट्री सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी और गेट ठीक 9 बजे बंद हो जाएंगे। वहीं दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली शिफ्ट के लिए एंट्री दोपहर 1 बजे शुरू होगी,और गेट दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे।
एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेंड कॉपी साथ में लेकर जानी होगी। इसके अलावा एक वैलिड फोटो आईडी भी लानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को जूतों से जुड़े नियमों का खास ध्यान रखना होगा। स्टूडेंट्स को पिछले साल लागू नियमों की तरह ही जूते और मोजे पहनकर एग्जाम हॉल में जाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, कुछ मौसम की स्थितियों में छूट दी जा सकती है। जनरल फुटवियर नियम स्टूडेंट्स को जूते पहनने की इजाज़त देता है, बशर्ते उनके सोल मोटे न हों।
अगर कोई छात्र या छात्रा एग्जाम सेंटर की बाउंड्री वॉल फांदते हुए पाया जाता है तो उसे “क्रिमिनल ट्रेसपास” माना जाएगा। ऐसे काम करते पाए जाने पर कैंडिडेट को दो साल के लिए निकाल दिया जाएगा और उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।
स्टूडेंट्स और स्टाफ (सेंटर सुपरिटेंडेंट को छोड़कर) दोनों के लिए मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर लाना पूरी तरह मना है।
जो स्टूडेंट्स लिख नहीं सकते वे किसी राइटर का इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें हर घंटे 20 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा।
पटना में एक खास कंट्रोल रूम बनाया गया है जो 1 फरवरी से 13 फरवरी तक 24 घंटे एक्टिव रहेगा। जिन कैंडिडेट या पेरेंट्स को कोई दिक्कत हो वे हेल्पडेस्क पर 0612-2232257 या 0612-2232227 पर कॉल कर सकते हैं।
