हर साल बिहार बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जाता है और इसकी वजह ये होती है कि हर साल बिहार बोर्ड की परीक्षा सबसे पहले शुरू होती हैं और सबसे पहले ही खत्म होकर रिजल्ट भी सबसे पहले जारी किया जाता है, लेकिन इस बार बिहार के साथ-साथ राजस्थान बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट भी सबसे पहले जारी किए जाने की रेस में है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक आने की संभावना है तो वहीं बिहार में सबसे पहले 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार है।

कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रिजल्ट भी 20 से 25 मार्च के बीच में जारी हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर परिणाम चेक किया जा सकेगा। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई। 27 फरवरी से कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू हो गया था जिसे 10 मार्च तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया था।

Rajasthan Board 10th Result 2026: जल्द खत्म होगा 10 लाख बच्चों का इंतजार, जानें पिछले साल कैसा रहा था पासिंग प्रतिशत?

पिछले साल कब जारी हुआ था 12वीं का रिजल्ट?

लास्ट ईयर यानी 2025 में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च को घोषित किया गया था जबकि 4 दिन बाद यानी 29 मार्च को 10वीं का रिजल्ट आ गया था। 2025 में बिहार बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 86.5 फीसदी था। आर्ट्स में कुल 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 पर्सेंट और साइंस स्ट्रीम में कुल 88.59 फीसदी छात्र पास हुए थे।

पिछले पांच साल में कब-कब जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट

सालरिजल्ट जारी होने की डेट
202525 मार्च
202423 मार्च
202321 मार्च
202216 मार्च
202126 मार्च

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर चेक कर पाएंगे- biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com