BSEB 12th Results 2026 Direct Link and How To check: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। रिजल्ट की घोषणा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के पटना स्थिति कार्यालय पर दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कर दी गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर समेत कई बड़े अधिकारी उपस्थित रहे। इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85.19 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

जिन स्टूडेंट्स ने इन वार्षिक परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com, interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर जाकर भी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

कितने मार्क्स वाला होगा पास?

बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 पास करने के लिए स्टूडेंट्स को उन सब्जेक्ट्स में 33 परसेंट नंबर चाहिए होंगे जिनमें उन्होंने थ्योरी पेपर में अप्लाई किया था, जबकि प्रैक्टिकल के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40 परसेंट हैं और जो स्टूडेंट पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे वह या तो स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं या फिर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसकी प्रक्रिया रिजल्ट के बाद शुरू होगी।

BSEB क्लास 12th रिजल्ट 2026: ऐसे करें चेक

स्टेप 1: स्टूडेंट सबसे ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com, bsebexam.com पर जाएं।

स्टेप 2: “एग्जामिनेशन रिजल्ट्स” सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: अब “सीनियर सेकेंडरी एनुअल एग्जामिनेशन 2026” चुनें।

स्टेप 4: अपनी स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, या वोकेशनल) चुनें।

स्टेप 5: दिए गए फील्ड में अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।

स्टेप 6: अपना रिजल्ट देखने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करना न भूलें।

पिछले साल कैसा रहा था बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

पिछले एकेडमिक सेशन में, अलग-अलग स्ट्रीम के लिए कुल पास परसेंटेज आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% स्टूडेंट्स, कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% स्टूडेंट्स थे। साइंस स्ट्रीम में, 89.66% स्टूडेंट्स ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की। इस साल कुल पास परसेंटेज 86.56 परसेंट रहा।

अगर आप बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो जल्द ही, CTET Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026, Bihar Board 10th Result 2026, Rajasthan Board Result 2026 जैसे सभी बड़े बोर्ड के नतीजे भी जारी होने वाले हैं, जिनकी हर ताजा जानकारी Jansatta.com/education पर मिलेगी।