बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एकेडमिक सेशन 2026-28 के लिए क्लास 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने 8 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं जो कि 18 अप्रैल तक चलेंगे। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है वह इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। इच्छुक और पात्र स्टूडेंट ऑफिशियल OFSS पोर्टल ofssbihar.net पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

12 लाख बच्चे इस प्रक्रिया में लेंगे शामिल

बता दें कि क्लास 11वीं में स्टूडेंट्स को आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में एडमिशन लेना होगा। राज्य के करीब 10002 स्कूलों के लिए यह एडमिशन प्रोसेस चलेगा। इस प्रक्रिया में बिहार बोर्ड 10वीं में इस साल पास होने वाले करीब 12 लाख बच्चे हिस्सा लेंगे। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस समाप्त होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट में नाम आने के बाद ही स्टूडेंट्स को संबंधिक स्कूल या कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक अप्लाई करें स्टूडेंट

11वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका यहां देखें

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और फिर ‘Common Application Form (CAF)’ लिंक पर क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा वहां मांगी गई हर जानकारी को एकदम सही दर्ज करें।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को आवेदन शुल्क जमा करने के साथ सबमिट करें।

आखिर में सबमिट एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

बिहार इंटर एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट

स्कैन फोटोग्राफ और सिग्नेचर

आधार कार्ड

जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

आवेदन शुल्क कितना है?

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को 350 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस जमा नहीं करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन फीस जमा करने की ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा ई-चालान के माध्यम से भी फीस जमा कर सकते हैं।