BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Toppers List: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2026 (रविवार) को जारी कर दिया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जिसमें शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर उपस्थित रहे। परिणाम की घोषणा किए जाने के बाद रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर अपलोड कर दिया गया। इसके अलावा स्टूडेंट्स हमारी सहयोगी वेबसाइट Education.indianexpress.com पर भी रिजल्ट को चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

दो बेटियों ने किया टॉप

बिहार बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं में दो छात्राओं ने एकसाथ टॉप किया है। जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली जिले की सबरीन परवीन इस साल की बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2026 की टॉपर रही हैं। इन दोनों को 500 में से 492 नंबर मिले हैं और इनका पासिंग प्रतिशत 98.4 फीसदी है। टॉप 5 पोजिशन में कुल 14 स्टूडेंट्स का नाम है।

Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

Bihar Board 10th Toppers List 2026

रैंकनामस्कूलकुल अंकपास प्रतिशत
1पुष्पांजलि कुमारीसिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई49298.40%
1सबरीन परवीनउच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली49298.40%
2नाहिद सुल्तानाआर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय48997.80%
3अनुपा कुमारीउच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर48897.60%
3ओम कुमारबी एस एस हाई स्कूल, राजवाड़ा, बेगूसराय48897.60%
4ज्योति कुमारीजे पी एन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर48797.40%
4अनुभव कुमारमदिता विद्यार्थी एच/एस, भारतशिला, बांका48797.40%
4अंश राजउत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया, पूर्णिया48797.40%
5प्रेरणा कुमारीआर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय48697.20%
5नसरीन परवीनआर डी एम हाई स्कूल, गड़हनी, भोजपुर48697.20%
5अभनीश कुमारबी पी हाई स्कूल, बेगूसराय48697.20%
5विकास कुमार गुप्ताएस एस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर48697.20%
5रूपेश कुमारउच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहथ, सहरसा48697.20%
5रितु कुमारीउच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरिया, औरंगाबाद48697.20%

बिहार बोर्ड टॉपर्स 2026 पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात

बिहार बोर्ड की ओर से टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों के लिए आकर्षक पुरस्कार तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए टॉपर्स प्राइस मनी एक समान है।

बिहार बोर्ड फर्स्ट टॉपर- 2 लाख रुपये नकद

बिहार बोर्ड सेकंड टॉपर- 1.5 लाख रुपये नकद

बिहार बोर्ड थर्ड टॉपर- 1 लाख रुपये नकद

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में 4th और 5th रैंक वालों को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा, तो बिहार बोर्ड 10वीं में 4th से 10th रैंक तक के टॉपर्स को 20 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र मिलेंगे।

स्कॉलरशिप का भी मिलेगा लाभ

इन पुरस्कारों के अलावा बिहार सरकार टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी देती है, जो इस प्रकार है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर्स को 2,000 रुपये प्रति माह (12वीं तक)

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर्स को 2,500 रुपये प्रति माह (ग्रेजुएशन तक)

बिहार सरकार की तरफ से चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के सभी 139 टॉपर्स की जानकारी

BSEB 10th Topper Full list