BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स हमारी सहयोगी वेबसाइट Education.indianexpress.com पर भी रिजल्ट को चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Toppers LIST 2026
BSEB 10th Result 2026: कहां और कैसे चेक करें परिणाम?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.com और result.biharboardonline.org पर विजिट करें।
BSEB 10th Result 2026 Direct Link
वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट का ही लिंक खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि आपको ऑनलाइन अभी प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी। कैंडिडेट्स को ओरिजनल मार्कशीट के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
SMS के जरिए देखें Bihar Board 10th Result 2026
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल न रही हो, तो SMS के जरिए भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1. अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें
स्टेप 2. नया मैसेज टाइप करें
स्टेप 3. BIHAR10 ROLL-NUMBER लिखें
स्टेप 4. इसे निर्धारित नंबर (आमतौर पर बोर्ड द्वारा जारी नंबर) पर भेज दें।
स्टेप 5. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मिल जाएगा
DigiLocker पर Bihar Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें
आप अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
स्टेप 2. लॉगिन करें (या नया अकाउंट बनाएं)
स्टेप 3. “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं
स्टेप 4. Bihar School Examination Board (BSEB) चुनें
स्टेप 5. “Class 10 Marksheet 2026” पर क्लिक करें
स्टेप 6. अपना Roll Number / Roll Code दर्ज करें
स्टेप 7. सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
इस साल कैसा रहा रिजल्ट?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल 81.79 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के पास प्रतिशत 82.11 से कम है। 2024 में 82.91 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे तो इस हिसाब से इस बार का पास प्रतिशत पिछले 3 साल का सबसे कम है।
इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन प्रवीन ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इन दोनों छात्राओं को 492 यानी 98.4% मार्क्स मिले हैं।
बता दें कि पिछले साल यानी 2025 में तीन स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से टॉपर बने थे। इनमें साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा का नाम शामिल है। इन तीनों को ही 500 में से 489 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। इनका प्रतिशत 97.8 फीसदी था।
