बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपना उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही 15 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है।

रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा Jansatta.com/education और हमारे सहयोगी Education.indianexpress.com पर भी चेक और डाउनलोड किया जा सकेगा।

बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजे घोषित कर दिए थे।

कहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे:

वेबसाइट 1- result.biharboardonline.org

वेबसाइट 2- matricbiharboard.com

ऐसे करें ऑनलाइन चेक

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “BSEB Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं है, तो वह री-चेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, पास हुए छात्र आगे 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।

Live Updates
11:24 (IST) 30 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर्स में कुल 139 नाम

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 29 मार्च 2026 को जारी हो गया। इस साल कुल 139 स्टूडेंटस को टॉपर्स की श्रेणी में रखा गया है। टॉप 5 रैंक होल्डर में कुल 14 स्टूडेंट का नाम शामिल है।

10:25 (IST) 30 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: इस साल बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर

टॉपर 1- जमुई जिले की पुष्पाजंलि कुमारी और वैशाली सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत अंक राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।

टॉपर 2- नाहिद सुल्ताना ने 489 अंकों के साथ यानी 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

टॉपर 3- अनुपा कुमारी और ओमकार कुमार ने 488 अंक यानी 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

18:12 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड ने 28 दिन में जारी कर दिया रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने 28 दिनों में इवैल्यूएशन प्रोसेस पूरा कर लिया और फिर परिणाम जारी कर दिया। पिछले साल भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को ही जारी हुआ था।

17:26 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE:4.75 लाख स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन पास

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो चुका है। इस साल कुल 4.75 लाख स्टूडेंट्स ने सेकंड डिवीजन हासिल की है। बोर्ड ने बताया है कि 4,75,511 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन से पास हुए। इसमें 2,25,011 लड़के और 2,50,500 लड़कियां शामिल हैं।

16:55 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया जा चुका है। इस बार कुल 4,43,723 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है। ​​सबसे ज्यादा स्कोर 492 मार्क्स (98.4 परसेंट) रहा।

15:30 (IST) 29 Mar 2026
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर्स में कुल 139 नाम

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 29 मार्च 2026 को जारी हो गया। इस साल कुल 139 स्टूडेंटस को टॉपर्स की श्रेणी में रखा गया है। टॉप 5 रैंक होल्डर में कुल 14 स्टूडेंट का नाम शामिल है।

15:08 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर्स लिस्ट

https://www.jansatta.com/education/bihar-board-10th-result-2026-toppers-list-prize-money-reward-money-pushpanjali-kumari-sabrin-parveen-check-result-direct-link/4466095/

14:25 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: DigiLocker पर Bihar Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें

आप अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें

स्टेप 2. लॉगिन करें (या नया अकाउंट बनाएं)

स्टेप 3. “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं

स्टेप 4. Bihar School Examination Board (BSEB) चुनें

स्टेप 5. “Class 10 Marksheet 2026” पर क्लिक करें

स्टेप 6. अपना Roll Number / Roll Code दर्ज करें

स्टेप 7. सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी

14:08 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: SMS के जरिए देखें Bihar Board 10th Result 2026

अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल न रही हो, तो SMS के जरिए भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें

स्टेप 2. नया मैसेज टाइप करें

स्टेप 3. BIHAR10 ROLL-NUMBER लिखें

स्टेप 4. इसे निर्धारित नंबर (आमतौर पर बोर्ड द्वारा जारी नंबर) पर भेज दें।

स्टेप 5. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मिल जाएगा।

14:05 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: इस साल बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर

टॉपर 1- जमुई जिले की पुष्पाजंलि कुमारी और वैशाली सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत अंक राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।

टॉपर 2- नाहिद सुल्ताना ने 489 अंकों के साथ यानी 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

टॉपर 3- अनुपा कुमारी और ओमकार कुमार ने 488 अंक यानी 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

14:01 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: इस साल कैसा रहा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल 81.79 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के पास प्रतिशत 82.11 से कम है। 2024 में 82.91 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे तो इस हिसाब से इस बार का पास प्रतिशत पिछले 3 साल का सबसे कम है। इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन प्रवीन ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इन दोनों छात्राओं को 492 यानी 98.4% मार्क्स मिले हैं।

13:37 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: जमुई की पुष्पांजलि और वैशाली की सबरीन परवीन ने किया टॉप

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पूरे राज्य में टॉप किया है। इसमें जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने पहला स्थान हासिल किया है। इन दोनों के कुल 98.4 प्रतिशत मार्क्स आए हैं।

13:31 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: 81.79 प्रतिशत बच्चे हुए पास

इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में कुल 81.79 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस साल 15 लाख के करीब स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे जिसमें से कुल 12 लाख 35 हजार 743 स्टूडेंट्स पास हो गए हैं।

13:25 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com, result.biharboardonline.org या matricbiharboard.com से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

13:05 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में जारी होने वाला है रिजल्ट, रोल नंबर रखें तैयार

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम कुछ ही देर में जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अपना एडमिट कार्ड निकालकर रखें और बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अपडेट के लिए यहां बने रहें।

13:04 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: इन दो वेबसाइट पर पब्लिश होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम नीचे दी गई दो वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

results.biharboardonline.org

matricbiharboard.com

11:59 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आज ही जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर समेत कई अधिकारी शामिल होंगे।

11:53 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने चाहिए नंबर?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

11:46 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

साल 2025 में भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को ही जारी हुआ था। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषित किए थे। एग्जाम 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक हुए थे। 2025 में पास परसेंटेज 82.11% दर्ज किया गया था।

11:41 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th result 2026 LIVE: पिछले साल भी 29 मार्च को आया था रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 29 मार्च को जारी किया था। टॉप 10 रैंक में कुल 123 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें 63 लड़के और 60 लड़कियां थीं।

11:38 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Update: इन दो वेबसाइट्स पर जारी होगा परिणाम

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जारी किया जाएगा।

10:42 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Update: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा।

10:42 (IST) 29 Mar 2026
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Update: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बीएसईबी मैट्रिक का परीक्षा परिणाम 29 मार्च 2026 यानी आज ही घोषित किया जाएगा।

10:13 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Update: पिछले 5 साल में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। आज इसकी तारीख का ऐलान भी किया जा सकता है। अगर पिछले पांच साल का ट्रेंड देखें, तो ज्यादातर रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में ही जारी हुए हैं।

2025: 29 मार्च, दोपहर 12:20 बजे

2024: 31 मार्च, दोपहर 1:30 बजे

2023: 31 मार्च

2022: 31 मार्च

2021: 5 अप्रैल (कोविड की वजह से देरी हुई थी)

10:11 (IST) 29 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Update: टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या होता है?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है। इसके लिए जिन छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, उनसे उनके सिलेबस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इंटरव्यू में वही सवाल अलग तरीके से भी पूछे जा सकते हैं, जो परीक्षा में आए थे। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र ने खुद ही परीक्षा दी है और किसी और ने उसकी जगह पेपर नहीं लिखा।

इन सभी बातों को ध्यान में रखकर बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है।

18:53 (IST) 28 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Update: क्या 29 मार्च को जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB ने अभी तक मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2026 की ऑफिशियल डेट रिलीज नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट 29 मार्च को जारी हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा होगा तो 28 मार्च यानी कि आज रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

18:40 (IST) 28 Mar 2026

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Update: पिछले साल के रिजल्ट में लड़कियों का बजा था डंका

पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 29 मार्च को जारी हुए थे। टॉप 10 रैंक में कुल 123 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें 63 लड़के और 60 लड़कियां थीं।

17:37 (IST) 28 Mar 2026

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या होता है?

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करता है। इस प्रक्रिया में जिन स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, उनसे सिलेबस से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

अलग-अलग विषयों के क्वेश्चन पेपर में जो सवाल दिए गए थे, उन्हें घुमा-फिराकर भी पूछ लिया जाता है और ऐसा इसलिए किया जाता है कि परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट ने पेपर सही से दिया है कि नहीं या कहीं पेपर किसी और ने तो नहीं दिया। ऐसी चीजों को ध्यान में रखकर टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाता है।

17:06 (IST) 28 Mar 2026

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी से बचें

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से बच्चों को है। इस वक्त रिजल्ट से जुड़ी कई भ्रामक जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को ऐसी भ्रामक जानकारियों से बचकर रहना होगा। ऐसी ही एक फर्जी सूचना कल से वायरल थी कि 10वीं का रिजल्ट 28 मार्च को जारी किया जाएगा, लेकिन BSEB ने स्पष्ट कर दिया कि यह फर्जी सूचना है।

16:13 (IST) 28 Mar 2026

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: इन तीन वेबसाइट्स पर मिलेगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दी गई तीन वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

1. biharboardonline.bihar.gov.in

2. results.biharboardonline.com

3. secondary.biharboardonline.com