बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10) के छात्रों के लिए माध्यमिक विशेष परीक्षा 2026 और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
क्या है कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा?
कंपार्टमेंटल परीक्षा, उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। इससे छात्र बिना एक साल गंवाए पास हो सकते हैं।
विशेष परीक्षा, उन छात्रों के लिए है जो किसी विशेष कारण (जैसे बीमारी या किसी मान्यता प्राप्त इवेंट में भाग लेना) के चलते मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।
कौन कर सकता है आवेदन?
2026 बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट श्रेणी में आए छात्र और विशेष कारणों से परीक्षा न दे पाने वाले छात्र के साथ ही वोकेशनल स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
स्टेप 2. स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
स्टेप 3. परीक्षा प्रकार चुनें (Vishesh / Compartmental / Single Subject)
स्टेप 4. छात्र की जानकारी भरें और विषय चुनें।
स्टेप 5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
स्टेप 6. सभी विवरण ध्यान से जांचें।
स्टेप 7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 8. फॉर्म सबमिट कर रसीद डाउनलोड करें
बीएसईबी ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश
कंपार्टमेंट परीक्षा या विशेष परीक्षा के लिए आवेदन केवल स्कूल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और व्यक्तिगत आवेदन मान्य नहीं होंगे। इसके अलावा गलत या अधूरी जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है और फाइनल सबमिशन के बाद कोई सुधार नहीं होगा।
कितना है आवेदन शुल्क
कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा में आवेदन करने का आवेदन शुल्क इस प्रकार है।
सामान्य वर्ग: 1010 रुपये
BC-I वर्ग: 895 रुपये
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और यूनिक आईडी होना अनिवार्य है। इन तीनों के बिना उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।
