केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपने कार्यकाल का 9वां बजट पेश करेंगी। संसद में सुबह 11 बजे से बजट पेश होना शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी आम जनता को इस बजट से बहुत उम्मीदें हैं। हर वर्ग का व्यक्ति बजट से अपनी-अपनी उम्मीदें लगाकर बैठा है कि उसके लिए बजट में कुछ बड़ी घोषणा हो सकती है। शिक्षा और रोजगार सेक्टर पर भी सभी की निगाहें हैं क्योंकि यह सेक्टर देश के युवा से जुड़ा है।
बजट में युवा वर्ग का ध्यान रखेगी सरकार
बीते कुछ सालों में मोदी सरकार ने बार बार यह संकेत भी दिया है कि भारत की असली ताकत उसका युवा वर्ग है और अगर उसे मजबूत रखना है तो शिक्षा और रोजगार में नए अवसर बनाने होंगे ताकि देश आर्थिक रफ्तार पकड़ सके। बजट 2026 को लेकर ये अटकलें लग रही हैं एजुकेशन और जॉब सेक्टर को इस बजट में काफी कुछ मिल सकता है, लेकिन इससे पहले हम आपको बताते हैं कि पिछले साल शिक्षा और रोजगार को बजट में क्या मिला था?
2025 में एजुकेशन सेक्टर का कितना था बजट?
पिछले साल यानी 2025 में वित्त मंत्री ने एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सेक्टर पर खास फोकस करते हुए कुल 128,650 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था जो 2024 के मुकाबले 6.22 फीसदी अधिक था। सरकार ने “विकसित भारत” योजना के तह MSME, स्टार्टअप, पारंपरिक उद्योग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीक के लिए बड़ी घोषणाएं की थीं। इस बार भी इन क्षेत्रों को काफी कुछ मिलने की संभावना है।
CSIR UGC NET December 2025 Result Out
बजट 2025 में एजुकेशन सेक्टर के लिए होने वाली बड़ी घोषणाएं
अगले 5 सालों के लिए सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करने का ऐलान
अगले तीन सालों में भारत नेट के तहत सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान किए जाने का ऐलान
पीएम रिसर्च फेलोशिप योजना के अंतर्गत आईआईटी और आईआईएससी में तकनीकी अनुसंधान के लिए 10,000 फेलोशिप का प्रावधान
भारतीय भाषाओं में डिजिटल रूप में पुस्तकें प्रदान करने के लिए भारतीय भाषा पुस्तक योजना का ऐलान
प्राइवेट सेक्टर की ओर से संचालित रिसर्च, डेवलेपमेंट और इनोवेशन को लागू करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का आवंटन
500 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय से शिक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 78572 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था जो कि अब तक का सर्वाधिक बजट आवंटन था।
