बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) कक्षा 12वीं के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया है। दरअसल, बोर्ड ने 12वीं की दो परीक्षाओं की तारीख बदल दी है और बदला हुआ शेड्यूल भी जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा अब 30 जुलाई की जगह 31 जुलाई से शुरू होंगी। अब पहले दिन मैथ और केमिस्ट्री का पेपर होगा जबकि इससे पहले हिंदी और अंग्रेजी का पेपर होना था।

किन दो पेपर की बदली गई है तारीख?

बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक, 12वीं की 30 जुलाई और 3 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं की तारीख बदली गई है। अब यह परीक्षा 17 और 18 अगस्त को आयोजित होंगी। अपडेट किए गए टाइमटेबल के मुताबिक, 17 अगस्त को पहली शिफ्ट में हिंदी और दूसरी शिफ्ट में इंग्लिश की परीक्षा होगी। 18 अगस्त को पहली शिफ्ट में ज्योग्राफी और दूसरी शिफ्ट में हिस्ट्री की परीक्षा होगी।

बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख घोषित, 26 जुलाई को होगा पेपर; जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख नहीं बदली

कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं दो शिफ्ट में होती रहेंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदला गया है। बता दें कि प्रैक्टिकल एग्जाम 25 जुलाई से शुरू होंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम देने से पहले रिवाइज्ड टाइमटेबल ध्यान से देख लें।

BBOSE 12th Exam 2026 Revised Schedule

परीक्षा तिथिप्रथम पाली (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक)द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
31 जुलाई 2026गणितरसायन विज्ञान
1 अगस्त 2026जीवविज्ञानभौतिकी
6 अगस्त 2026मैथिली, बंगालीअकाउंटेंसी, भोजपुरी
7 अगस्त 2026संस्कृत, अरबीमनोविज्ञान
8 अगस्त 2026अर्थशास्त्रगृह विज्ञान
10 अगस्त 2026राजनीति विज्ञानसमाजशास्त्र
11 अगस्त 2026योग एवं शारीरिक शिक्षाकंप्यूटर विज्ञान
12 अगस्त 2026संगीतललित कला
13 अगस्त 2026व्यवसाय अध्ययनशिक्षा, दर्शनशास्त्र
14 अगस्त 2026उर्दूमगही
17 अगस्त 2026 (पुनर्निर्धारित)हिंदीअंग्रेजी
18 अगस्त 2026 (पुनर्निर्धारित)भूगोलइतिहास

BBOSE 10th Exam 2026 Schedule

परीक्षा की तारीख / दिनपहली शिफ्ट (सुबह 9:30 बजे – दोपहर 12:45 बजे)दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 बजे – शाम 5:15 बजे)
30 जुलाई 2026 (गुरुवार)साइंस (कोड: 216)चित्रकला (कोड: 223)
31 जुलाई 2026 (शुक्रवार)होम साइंस (कोड: 220)सोशल साइंस (कोड: 217)
1 अगस्त 2026 (शनिवार)अंग्रेजी (कोड: 202)गणित (कोड: 215)
3 अगस्त 2026 (सोमवार)हिंदी (कोड: 201)भारतीय संस्कृति एवं विरासत (कोड: 222)
6 अगस्त 2026 (गुरुवार)योगा एंड फिजिकल एजुकेशन (कोड: 218)बेसिक कंप्यूटर (कोड: 221)
7 अगस्त 2026 (शुक्रवार)उर्दू (कोड: 203)संस्कृत (कोड: 204)
8 अगस्त 2026 (शनिवार)वोकेशनल स्टडी (कोड: 219)मैथिली (कोड: 206)
10 अगस्त 2026 (सोमवार)भोजपुरी (कोड: 205)अरबी (कोड: 208)
10 अगस्त 2026 (सोमवार)बांग्ला (कोड: 207)फारसी (कोड: 209)