Azim Premji Scholarship 2026 Registration: अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 (Azim Premji Scholarship 2026-27) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्कॉलरशिप आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करने के उद्देश्य से दी जाती है।
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए योग्य छात्राएं 10 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयनित छात्राओं को उनकी पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Azim Premji Scholarship 2026: कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के अनुसार, चयनित छात्राओं को 30,000 रुपये प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह राशि छात्रा के पहले अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के लिए दी जाएगी। संबंधित कोर्स की अवधि 2 से 5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
खास बात यह है कि यह स्कॉलरशिप मेरिट या अंकों के आधार पर नहीं दी जाती। हालांकि, आवेदन करने वाली छात्राओं को फाउंडेशन की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।
Azim Premji Scholarship 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
छात्रा ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की पढ़ाई नियमित छात्रा के रूप में सरकारी स्कूल या कॉलेज से पूरी की हो।
10वीं और 12वीं की पढ़ाई फाउंडेशन की ओर से निर्धारित पात्र राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित सरकारी संस्थान से होनी चाहिए।
छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में दाखिला लिया हो।
कोर्स की अवधि 2 से 5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कॉलेज या यूनिवर्सिटी सरकारी या विश्वसनीय/मान्य निजी संस्थान हो सकता है और यह भारत में कहीं भी स्थित हो सकता है।
यह छात्रा की पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
किन राज्यों की छात्राएं कर सकती हैं आवेदन?
Azim Premji Scholarship 2026 के लिए पात्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इस वर्ष आंध्र प्रदेश और दिल्ली को भी पात्र क्षेत्रों की सूची में जोड़ा गया है।
Azim Premji Scholarship 2026: आवेदन कैसे करें?
योग्य छात्राएं नीचे बताए गए तरीके से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले Azim Premji Foundation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. Scholarship सेक्शन में ‘Register New Applicants Cohort 2026’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें।
स्टेप 4. यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
स्टेप 5. लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 6. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 7. बैंक अकाउंट की सही जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 8. आवेदन फॉर्म को चेक करके अंतिम रूप से सबमिट करें।
स्टेप 9. भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रख लें।
Azim Premji Scholarship Documents: कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
आवेदन के दौरान छात्राओं को कुछ जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
बैंक अकाउंट की जानकारी/पासबुक
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
कॉलेज में दाखिले का प्रमाण
फाउंडेशन के अनुसार दस्तावेज PDF, PNG या JPG फॉर्मेट में स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक फाइल का आकार 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।
आवेदन के लिए कोई फीस नहीं
Azim Premji Foundation ने स्पष्ट किया है कि स्कॉलरशिप के आवेदन के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति आवेदन या स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो उससे सावधान रहें। आवेदन केवल फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें।
छात्राओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह स्कॉलरशिप?
कक्षा 12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई में फीस, किताबें, रहने और अन्य शैक्षणिक खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती हो सकते हैं। ऐसे में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करती है। फाउंडेशन के अनुसार यह पहल भारत में शिक्षा की गुणवत्ता और समान अवसर को बढ़ावा देने के उसके प्रयास का हिस्सा है।
Azim Premji Scholarship 2026 Direct Link to Apply
