बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आंध्र प्रदेश ने AP SSC सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने आंध्र प्रदेश कक्षा 10 सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना एडमिट कार्ड bse.ap.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स की मदद से प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा छात्रों को व्हाट्सएप सुविधा के जरिए भी हॉल टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार की ‘मनमित्र’ (Manamitra) सेवा के तहत 95523 00009 नंबर पर भी हॉल टिकट प्राप्त किया जा सकेगा।

कब होंगे AP SSC सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026?

बीएसईएपी द्वारा AP SSC सप्लीमेंट्री परीक्षा 25 मई से 4 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा।

AP SSC Supplementary Hall Ticket 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए ‘SSC ASE Examination 2026 Hall Tickets’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब जिला नाम, स्कूल नाम, छात्र का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. सभी जानकारी भरने के बाद ‘Download Hall Ticket’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5. हॉल टिकट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

स्कूलों को भी दिया गया स्पेशल एक्सेस

आंध्र प्रदेश सरकार के परीक्षा विभाग के निदेशक के. वी. श्रीनिवासुलु रेड्डी के अनुसार, स्कूलों को भी विशेष लॉगिन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है ताकि छात्रों तक हॉल टिकट आसानी से पहुंचाया जा सके।

AP SSC Supplementary Exam Date Sheet 2026

AP SSC Supplementary Hall Ticket 2026: जरूरी निर्देश

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य होगा क्योंकि बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा और हॉल टिकट में दिए गए सभी विवरण ध्यान से पढ़कर उनका पालन करना होगा।