BSEAP SSC Class 10th Admit Card/Hall Ticket 2026 Download at bse.ap.gov.in: आंध्र प्रदेश में 16 मार्च से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड गुरुवार (05 मार्च 2026) को जारी कर दिए गए। इस साल बोर्ड एग्जाम में जो उम्मीदवार (रेगुलर छात्रों को छोड़कर) उपस्थित होने वाले हैं वह बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। AP SSC क्लास 10 के हॉल टिकट को WhatsApp पर ‘Mana Mitra’ सर्विस के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है।

सर्वर स्लो के चलते वेबसाइट डाउन

एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने में अभी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अभी वेबसाइट पर हैवी लोड के चलते सर्वर स्लो है। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए थोड़ा सयंम बरतें। बता दें कि वेबसाइट से रेगुलर स्टूडेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। उन्हें उनके संबंधित स्कूल से ही प्रवेश पत्र मिलेगा।

कौन-कौन डाउनलोड कर सकता है एडमिट कार्ड?

एपी एसएससी (कक्षा 10वीं) की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड स्कूल अथॉरिटी और प्राइवेट कैंडिडेट ही डाउनलोड कर सकते हैं। इन दोनों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा बोर्ड ने WhatsApp सर्विस, Mana Mitra (9552300009) के जरिए भी एडमिट कार्ड प्राप्त करने की सुविधा छात्रों को दी है। स्टूडेंट को एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए Education Service का चयन करना होगा। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और चाइल्ड ID और जन्मतिथि देनी होगी।

कब आयोजित होगी परीक्षा?

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) 2026 के लिए एसएससी (कक्षा 10वीं) की बोर्ड परीक्षा पेन-एंड-पेपर फॉर्मेट में आयोजित होगी। एग्जाम 16 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित होंगे। परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगा। एग्जाम फर्स्ट लैंग्वेज पेपर से शुरू होगा और ओएसएससी मेन लैंग्वेज पेपर II और एसएससी वोकेशनल कोर्स के साथ खत्म होगा।

रेगुलर स्टूडेंट्स को कैसे मिलेंगे एडमिट कार्ड?

बता दें कि जो रेगुलर स्टूडेंट हैं उन्हें एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूल से प्राप्त होंगे। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे हॉल टिकट को ऑनलाइन डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद स्कूल हेडमास्टर या प्रिंसिपल की ऑफिशियल स्टैंप उन एडमिट कार्ड पर लगेगी। इसके बाद वह रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए वितरित किए जाएंगे। स्कूल हेड्स को जारी करने से पहले स्टूडेंट की डिटेल्स जैसे नाम, फोटो, सिग्नेचर, सब्जेक्ट और जन्मतिथि भी वेरिफाई करनी होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा के हॉल टिकट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर SSC Hall ticket 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब हॉल टिकट की कैटेगिरी सेलेक्ट करें।

अब लॉग इन पेज ओपन होगा वहां अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।

स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यूपी बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट को पहली बार मिलेगा इम्प्रूवमेंट का मौका, किसी एक सब्जेक्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं छात्र