बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने मैट्रिक कक्षा (10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को शिक्षा लोकेश नारा की ओर से की गई। इस साल एपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 85.25 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है। लास्ट ईयर का पासिंग प्रतिशत 81.14 फीसदी था।

कहां चेक करें परिणाम?

इस साल जिन स्टूडेंट्स ने एपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट results.bse.ap.gov.in के साथ-साथ हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर विजिट कर सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर या हॉल टिकट नंबर का इस्तेमाल करें।

ICSE, ISC Result 2026 Out: जारी हो गया आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें पास प्रतिशत और मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

इस साल लड़कियों ने फिर मारी बाजी

एपी बोर्ड क्लास 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 87.90 रहा जबकि लड़के 82.68 फीसदी पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट भी बेहतर हुआ है। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 72.8% से बढ़कर 78.39% हो गया। इस बीच, AP ओपन स्कूल SSC और इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन, मार्च 2026 का भी रिजल्ट भी जारी हो चुका है।

पिछले 3 साल का पासिंग प्रतिशत

पिछले साल AP SSC क्लास 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल, 2025 को घोषित किया गया था। कुल 6,14,459 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 4,98,585 स्टूडेंट्स पास हुए। कुल पास परसेंटेज 81.14% था। वहीं 2024 में, कुल पास परसेंटेज 89.64% था, जबकि 2023 में यह 72.26% था। 2022 में, पास परसेंटेज 64.02% रहा।

आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?

आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

कहां और कैसे चेक करें आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

स्टूडेंट सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर विजिट करें।

अब वेबसाइट के होम पेज पर लेफ्ट साइड Quick links सेक्शन में SSC Public Examinations – 2026 Results लिंक पर क्लिक करें।

अब जो विंडो खुलेगी वहां अपना रोल नंबर दर्ज कर Submit करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।