बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। 21 मई से 4 जून, 2026 के बीच आयोजित हुई इन परीक्षाओं में जिन स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की कोई ऑफिशियल डेट तो जारी नहीं की गई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट 15 जून 2026 यानी आज घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in पर परिणाम चेक कर पाएंगे।
रिजल्ट को लेकर अधिकारियों ने क्या अपडेट दिया?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड के अधिकारियों से जब रिजल्ट की डेट को लेकर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी रिजल्ट की घोषणा के लिए कोई कन्फर्म शेड्यूल नहीं है। अधिकारी ने यह भी बताया कि आंसर स्क्रिप्ट की स्कैनिंग और वैलिडेशन पूरा हो गया है और रिजल्ट जारी होने की फाइनल डेट के बारे में पहले जानकारी दी जाएगी। बता दें कि इन परीक्षाओं में वह स्टूडेंट बैठे थे जो मुख्य परीक्षा में या तो फेल हो गए थे या फिर अपने कुल मार्क्स में सुधार चाहते हैं।
पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
एपी इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में 100 में से कम से कम 35 मार्क्स चाहिए होंगे। इतने मार्क्स आने पर ही स्टूडेंट्स को पास माना जाएगा।
रिजल्ट कहां-कहां चेक कर सकते हैं?
रिजल्ट जारी होने के बाद पोर्टल पर हैवी ट्रैफिक की वजह से साइट डाउन हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स मानाबाड़ी AP बोर्ड्स या डिजिलॉकर जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा स्टूडेंट अपने मोबाइल नंबर के जरिए भी एपी इंटर सप्लीमेंट्री परिणाम 2026 प्राप्त कर पाएंगे। वहीं BIEAP व्हाट्सएप सेवा (9552300009) का भी लाभ उठा सकते हैं।
एपी इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट चेक करने के स्टेप
स्टेप 1: स्टूडेंट सबसे पहले BIE AP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: AP Inter supplementary result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपने क्रेडेंशियल की सहायता से लॉग इन करें
स्टेप 4: रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें
स्टेप 5: Inter supplementary result दिखेगा
स्टेप 6: आगे के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
