AP EAMCET Result 2026: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 (AP EAMCET Result 2026) रिजल्ट आज, 30 जून को जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट का ऐलान जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) काकीनाडा द्वारा आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से किया जाएगा।
क्यों हुई रिजल्ट में देरी?
पहले AP EAMCET 2026 का रिजल्ट 1 जून को जारी होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। इसकी वजह इंटरमीडिएट (कक्षा 12) एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के मूल्यांकन का पूरा होना था।
आंध्र प्रदेश में AP EAMCET की मेरिट तैयार करते समय इंटरमीडिएट अंकों को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है। इसी प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा करने और सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए रिजल्ट जारी करने में देरी की गई।
कब हुई थी परीक्षा?
AP EAMCET 2026 का आयोजन 12 मई से 20 मई 2026 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके बाद 25 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 27 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिला। विशेषज्ञ समिति द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई।
AP EAMCET Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर ‘AP EAMCET Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट देखने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स
उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए निम्न जानकारी की आवश्यकता होगी।
रजिस्ट्रेशन नंबर
जन्मतिथि (Date of Birth)
कैप्चा कोड
काउंसलिंग के लिए रखें ये दस्तावेज तैयार
रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए।
सीट अलॉटमेंट ऑर्डर
सेल्फ जॉइनिंग रिपोर्ट
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
AP EAMCET 2026 रैंक कार्ड
AP EAMCET हॉल टिकट
अध्ययन/निवास प्रमाणपत्र (AP Domicile Proof)
आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
Andhra Pradesh AP EAMCET Result 2026 Direct Link
