आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAPCET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की आज (25 मई 2026) सुबह 11 बजे जारी कर दी गई। 12 मई से 18 मई, 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) की ऑफिशियल वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आंसर की के आधार पर 27 मई सुबह 11:00 बजे तक अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

3.5 लाख के करीब उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

बता दें कि AP EAPCET एंट्रेंस एग्जाम जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी काकीनाडा (JNTUK) ने आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की तरफ से ऑनलाइन मोड में हर दिन दो शिफ्ट में कई एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया था। इस परीक्षा में करीब 3.5 लाख कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की अपने रिजल्ट का अनुमान लगाने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। आंसर की के जरिए उम्मीदवारों को रिजल्ट से पहले ही अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लग जाएगा।

JEE Advanced Answer Key 2026 Out: जेईई एडवांस्ड की आंसर की जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

AP EAPCET 2026 Answer Key: How to Download?

एपी ईएएमसीईटी की प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर विजिट करें।

अब AP EAPCET – 2026 के नीचे click here to go पर क्लिक करें।

अब वेबसाइट के होम पेज पर ही आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, EAPCET हॉल टिकट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज get details पर क्लिक करें।

अब आंसर की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

रिजल्ट कब हो सकता है जारी?

AP EAMCET 2026 की ऑब्जेक्शन विंडो 27 मई तक खुली रहेगी। जिन कैंडिडेट्स को इस आंसर की में कोई गड़बड़ी नजर आती है तो वह अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। स्टूडेंट्स द्वारा उठाए गए सभी चैलेंज पर विचार करने के बाद फाइनल AP EAPCET 2026 आंसर की तैयार की जाएगी, जिसके बाद AP EAMCET 2026 रिजल्ट 1 जून को रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

पिछले साल यानी 2025 में AP EAPCET 2025 के लिए कुल 3,62,429 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था। इनमें से 2,64,840 कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए आए थे, जबकि 75,460 स्टूडेंट्स ने एग्रीकल्चर और फार्मेसी के लिए टेस्ट दिया था। इंजीनियरिंग स्ट्रीम में, 1,89,748 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए, जिससे पास परसेंटेज 71.65 रहा।