आंध्र प्रदेश में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा कल (16 मार्च 2026) से शुरू हो रही हैं। पहले दिन फर्स्ट लैंग्वेज का पेपर होगा। राज्य भर के निर्धारित केंद्रों पर यह परीक्षा निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार सिर्फ सिंगल शिफ्ट (सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक) में ही आयोजित की जाएगी। इस साल 6 लाख से अधिक बच्चे 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होंगे। यह परीक्षा 1 अप्रैल तक चलेंगी।

एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर रखें साथ

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले स्टूडेंट्स महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने साथ जरूर रख लें और इनमें सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है एडमिट कार्ड जो इस महीने के शुरुआत में ही जारी कर दिया गया था अगर किसी स्टूडेंट ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो वह उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in से डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने साथ रख लें।

मिडिल ईस्ट देशों में CBSE ने कैंसिल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा, जल्द जारी होगा रिजल्ट का फॉर्मूला

सेंटर पर क्या लेकर जाएं और क्या नहीं?

AP SSC एग्जाम के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स हॉल टिकट के अलावा नीला या काला बॉलपॉइंट पेन और एग्जाम लिखने के लिए जरूरी दूसरी बेसिक स्टेशनरी जरूर साथ लेकर जाएं।

पेपर शुरू करने से पहले आंसर बुकलेट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और सब्जेक्ट की डिटेल्स ध्यान से देख लेनी चाहिए।

एग्जाम सेंटर पर कुछ चीजें ले जाने की परमिशन नहीं होगी। इसमें मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और हेडफोन शामिल है।

स्टूडेंट्स को कैलकुलेटर, लॉग टेबल या कोई और इलेक्ट्रॉनिक या लिखने का सामान लाने की भी परमिशन नहीं होगी। इसके अलावा किसी भी तरह की लिखित सामग्री भी एग्जाम सेंटर पर नहीं ले जा सकते।

AP SSC Exam 2026: यहां देखें पूरा शेड्यूल

परीक्षा तिथिविषय
16 मार्च, 2026प्रथम भाषा पेपर 1
18 मार्च, 2026द्वितीय भाषा
21 मार्च, 2026अंग्रेज़ी
23 मार्च, 2026अंक शास्त्र
25 मार्च, 2026भौतिक विज्ञान
28 मार्च, 2026जीवविज्ञान
30 मार्च, 2026सामाजिक विज्ञान
31 मार्च, 2026द्वितीय भाषा पेपर 2
1 अप्रैल, 2026एसएससी वैकल्पिक / अन्य परीक्षाएं

लेट पहुंचने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों को परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीटों पर बैठे रहना होगा और कक्ष छोड़ने से पहले अपनी उत्तर पुस्तिकाएं निरीक्षक को जमा करनी होंगी।