इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने बीए और बीएड कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार alldunivcuet.samarth.edu.in एडमिशन पोर्टल पर जाकर 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के सभी चरण पंजीकरण, प्रोफाइल अपडेट, कार्यक्रम चयन और शुल्क भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
दो चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की UG एडमिशन प्रक्रिया को दो चरणों में विभाजित किया गया है:
फेज-1: रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट, इसमें उम्मीदवारों को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और इसके बाद अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी अपडेट करनी होगी।
फेज-2: कार्यक्रम चयन और फीस भुगतान में प्रोफाइल अपडेट करने के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा कार्यक्रमों का चयन कर सकेंगे। चयनित कार्यक्रमों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक कार्यक्रमों में आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी UG Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1: Samarth एडमिशन पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3: फेज-1 में प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4: फेज-2 में कार्यक्रम का चयन करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 5: आवेदन फॉर्म की पुष्टि पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विषय संयोजन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने विभिन्न UG कार्यक्रमों के लिए विषय संयोजन की जानकारी भी जारी की है।
बीए प्रोग्राम: बीए पाठ्यक्रम में कुल 83 विषय संयोजन उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को इनमें से कम से कम 40 विषय संयोजनों का चयन करना अनिवार्य होगा।
बीएससी (मैथमेटिक्स): बीएससी (गणित) में कुल 14 विषय संयोजन उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सभी 14 विषय संयोजनों का चयन करना होगा।
बीएससी (बायोलॉजी): बीएससी (जीव विज्ञान) कार्यक्रम में कुल 12 विषय संयोजन उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सभी 12 विषय संयोजनों का चयन करना आवश्यक होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम रूप से आवंटित विषय संयोजन सीटों की उपलब्धता के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (JPG/JPEG फॉर्मेट में)
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (JPG/JPEG फॉर्मेट में)
EWS, OBC, SC या ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में जारी वैध जाति प्रमाणपत्र
श्रेणी प्रमाणपत्र का नंबर और जारी करने की तिथि
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
Direct link to apply for Allahabad University UG Admission 2026
