महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के एक विमान हादसे में निधन के बाद राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इसके तहत राज्य में स्कूल समेत सभी शिक्षण संस्थान 30 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इसके अलावा मुंबई यूनिवर्सिटी ने एग्जामिनेशन शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। यूनिवर्सिटी ने 28 जनवरी को दोपहर के सेशन में होने वाली परीक्षाओं को रीशेड्यूल कर दिया था।
क्या कहा गया ऑफिशियल नोटिस में?
मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, “कॉमर्स और मैनेजमेंट, आर्ट्स और एजुकेशन से जुड़े कॉलेजों के प्रिंसिपल और सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) के डायरेक्टर को सूचित किया जाता है कि 28 जनवरी, 2026 की दोपहर को होने वाली परीक्षाओं को महाराष्ट्र सरकार के माननीय डिप्टी चीफ मिनिस्टर श्री अजित आशाताई अनंतराव पवार के बुधवार, 28 जनवरी, 2026 को दुखद निधन के कारण रीशेड्यूल कर दिया गया है।”
जल्द नए शेड्यूल की होगी घोषणा
एग्जाम का नया शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बदली हुई तारीखों और आगे के जरूरी दिशानिर्देशों के लिए ऑफिशियल यूनिवर्सिटी नोटिफिकेशन देखें। स्टूडेंट्स के पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह शिक्षण संस्थान के संपर्क में बने रहें।
राजकीय शोक में क्या होता है?
किसी राज्य में जब राजकीय शोक घोषित किया जाता है तो उस स्टेट की उन सभी इमारतों पर राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा जहां वह नियमित रूप से फहराया जाता है। इसके अलावा शोक की अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक क्षेत्र बारामती में संपन्न होगा।
