सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 3 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए सैनिक स्कूलों और स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले का अवसर मिलता है। परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

AISSEE 2027: आवेदन की अहम तारीखें

AISSEE 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

विद्यार्थी नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक AISSEE वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।

स्टेप 2. AISSEE 2027 Application Form के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4. आवेदन फॉर्म में विद्यार्थी की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

स्टेप 5. फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।

स्टेप 6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 7. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

आवेदन शुल्क कितना है?

लेट फीस के साथ भी कर सकेंगे आवेदन

जो विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए लेट फीस के साथ आवेदन करने का विकल्प भी दिया गया है। इसके तहत 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक फॉर्म जमा किया जा सकता है। लेट फीस 500 रुपये अतिरिक्त होगी। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी।

कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए उम्र की शर्त

AISSEE 2027 के सूचना बुलेटिन के अनुसार, कक्षा 6 में दाखिले के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2027 को 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होनी चाहिए।

कक्षा 9 में दाखिले के लिए 31 मार्च 2027 को उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए कक्षा 8 पास करने सहित संबंधित शैक्षणिक शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

NTA के घोषित कार्यक्रम के अनुसार, AISSEE 2027 के लिए परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना 11 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2027 से डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। रिजल्ट की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

AISSEE 2027 Registration Direct Link