अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने NORCET 2026 (नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देशभर के AIIMS अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप B) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 2,551 पदों को भरा जाएगा।
एग्जाम डेट और शेड्यूल
स्टेज 1 (Prelims/Screening Test): 11 अप्रैल 2026
स्टेज 2 (Mains): 30 अप्रैल 2026
दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित (CBT) होंगी।
चयन प्रक्रिया
NORCET 10 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:
स्टेज 1 (स्क्रीनिंग टेस्ट) में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना है।
स्टेज 2 (मेन परीक्षा)में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो उच्च स्तर के नर्सिंग प्रश्न होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
स्टेज 3 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में स्टेज 2 पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।
स्टेज 4 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सही पाए गए उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी दी होगी:
उम्मीदवार का नाम और फोटो
रोल नंबर
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
रिपोर्टिंग टाइम
कैटेगरी और जेंडर
पिता का नाम
जरूरी निर्देश
जरूरी निर्देश
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और अगर कोई गलती मिलती है, तो तुरंत AIIMS अधिकारियों से संपर्क करें।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. NORCET 10 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लॉगिन ID/मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
स्टेप 4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
स्टेप 5. भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें
महत्वपूर्ण जानकारी
NORCET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए AIIMS और उससे जुड़े अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती की जाती है। यह परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है।
AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026 Direct Link
