अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एमएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और निर्धारित तिथियों के भीतर आवश्यक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

AIIMS MSc Nursing Round 1 Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 1. AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. MSc Nursing Round 1 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 5. अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

राउंड-1 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी और संबंधित AIIMS संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। यदि निर्धारित समय तक रिपोर्टिंग नहीं की जाती है, तो आवंटित सीट रद्द की जा सकती है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए अगले राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

रिपोर्टिंग के समय कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को सामान्य तौर पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे।

एम्स एमएससी नर्सिंग सीट अलॉटमेंट लैटर

एडमिट कार्ड

स्कोरकार्ड/रैंक लेटर

10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

बीएससी नर्सिंग से संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज

पहचान पत्र (आधार/पैन आदि)

पासपोर्ट साइज फोटो

श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा कि AIIMS ने निर्धारित किया है।

Round 2 Counselling कब होगी?

एम्स ने कहा है कि, राउंड-1 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद राउंड 2 काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली है या जो अपग्रेडेशन चाहते हैं, वे अगले चरण में भाग ले सकेंगे। विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

महत्वपूर्ण सलाह

उम्मीदवार समय-समय पर AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सीट स्वीकार करने, रिपोर्टिंग और अगले काउंसलिंग राउंड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी वहीं उपलब्ध कराई जाएगी।

AIIMS MSc Nursing Round 1 Seat Allotment Result 2026 Direct Link