अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली की ओर से एम्स BSc (ऑनर्स) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स बीएससी नर्सिंग देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों में स्नातक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से नई दिल्ली, भोपाल, जोधपुर, पटना, ऋषिकेश समेत कई एम्स परिसरों में दाखिला दिया जाएगा।
AIIMS Nursing Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “Academic Courses” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3. Undergraduate Courses सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4. AIIMS BSc (Hons) Nursing लिंक का चयन करें।
स्टेप 5. Admit Card/Notification लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 6. AIIMS Candidate Login विकल्प चुनें।
स्टेप 7. अपना Registration ID, Application Number, RUC और Password दर्ज करें।
स्टेप 8. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 9. स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड हो गया जारी
एम्स BSc (ऑनर्स) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित होंगे वह आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: ऐसे डाउनलोड करें एम्स नर्सिंग एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध "Academic Courses" विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3. Undergraduate Courses सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4. AIIMS BSc (Hons) Nursing लिंक का चयन करें।
स्टेप 5. Admit Card/Notification लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 6. AIIMS Candidate Login विकल्प चुनें।
स्टेप 7. अपना Registration ID, Application Number, RUC और Password दर्ज करें।
स्टेप 8. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 9. स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: AIIMS Nursing में चयन का सुनहरा अवसर
AIIMS BSc Nursing परीक्षा देश की प्रतिष्ठित नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। सफल उम्मीदवारों को देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में अध्ययन का अवसर मिलता है। बेहतर तैयारी, सही रणनीति और समय प्रबंधन के साथ अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड और परीक्षा की अंतिम तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: अंतिम समय में सर्वर की समस्या से बचें
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे। इससे सर्वर पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि हॉल टिकट उपलब्ध होते ही उसे डाउनलोड कर लें। अंतिम समय तक इंतजार करने से तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: जीव विज्ञान का होगा सबसे बड़ा योगदान
परीक्षा में जीव विज्ञान से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में यह सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है। उम्मीदवारों को एनसीईआरटी आधारित तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मानव शरीर, जीव प्रक्रियाओं और स्वास्थ्य संबंधी विषयों की अच्छी समझ बेहतर प्रदर्शन में मदद कर सकती है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: सामान्य ज्ञान से आएंगे 10 प्रश्न
AIIMS BSc Nursing परीक्षा में सामान्य ज्ञान से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को समसामयिक घटनाओं, विज्ञान, स्वास्थ्य और सामान्य जागरूकता से जुड़े विषयों की तैयारी करनी चाहिए। यह सेक्शन कुल स्कोर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। नियमित समाचार पढ़ना इसमें मददगार हो सकता है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: क्या मोबाइल फोन ले जा सकते हैं?
AIIMS BSc Nursing परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए परीक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। परीक्षा केंद्र का पता पहले से जांच लें। पर्याप्त नींद लें और परीक्षा वाले दिन समय से पहले घर से निकलें। इससे तनाव कम होगा और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: कितनी सीटों पर होगा दाखिला?
AIIMS BSc (Hons.) Nursing कार्यक्रम के तहत देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों में 1,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सीटों का वितरण संस्थान और श्रेणी के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान उपलब्ध सीटों के आधार पर विकल्प भरने का अवसर मिलेगा।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद क्या होगा?
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद AIIMS काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवारों को अपनी रैंक के आधार पर सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक शेड्यूल पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: रिजल्ट कब जारी हो सकता है?
AIIMS BSc Nursing 2026 परीक्षा का परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट में प्राप्त अंक, रैंक और आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा में समय प्रबंधन क्यों है जरूरी?
AIIMS BSc Nursing परीक्षा में 100 प्रश्नों को 2 घंटे में हल करना होगा। ऐसे में समय प्रबंधन सफलता की कुंजी बन सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि उम्मीदवार पहले आसान प्रश्न हल करें और बाद में कठिन प्रश्नों पर समय दें। इससे अधिकतम प्रश्नों का प्रयास किया जा सकता है और स्कोर बेहतर होने की संभावना बढ़ती है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: AIIMS के 14 संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
AIIMS BSc Nursing परीक्षा के जरिए देश के 14 AIIMS संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा। इनमें AIIMS नई दिल्ली, भोपाल, जोधपुर, पटना, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख संस्थान शामिल हैं। यह परीक्षा नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। चयन मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर होगा।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: देशभर में आयोजित होगी परीक्षा
AIIMS BSc Nursing 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र का पूरा पता उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले केंद्र का स्थान पता कर लें। इससे परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की देरी या असुविधा से बचा जा सकेगा।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की करें जांच
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि जैसी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो तुरंत AIIMS परीक्षा सेल से संपर्क करें। गलत जानकारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने पर परेशानी हो सकती है। इसलिए समय रहते सभी विवरण सत्यापित करना जरूरी है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
उम्मीदवार सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Academic Courses सेक्शन में जाकर BSc Nursing लिंक चुनें। लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें। परीक्षा तक एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना आवश्यक है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: नेगेटिव मार्किंग का रखें ध्यान
AIIMS BSc Nursing प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके बारे में वे निश्चित हों। अनुमान के आधार पर उत्तर देने से कुल स्कोर प्रभावित हो सकता है। परीक्षा रणनीति बनाते समय इस नियम को ध्यान में रखना जरूरी है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: AIIMS Nursing परीक्षा का पैटर्न जानें
AIIMS BSc Nursing 2026 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और सामान्य ज्ञान विषयों से होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। उम्मीदवारों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि सभी प्रश्नों को निर्धारित समय के भीतर हल किया जा सके।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना होगा?
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को AIIMS BSc Nursing एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट स्वीकार किए जा सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड या पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ रखें।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: 27 जून को होगी AIIMS BSc Nursing परीक्षा
AIIMS BSc Nursing (Hons.) 2026 प्रवेश परीक्षा 27 जून को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच भी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड में क्या मिलेगी जानकारी
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें, क्योंकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए इसकी हार्ड कॉपी अनिवार्य होगी।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें हॉल टिकट
AIIMS BSc Nursing 2026 का एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। किसी अन्य वेबसाइट या स्रोत से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रयास न करें। डाउनलोड के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना आवश्यक है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 LIVE: आज जारी होगा एडमिट कार्ड
AIIMS BSc Nursing 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
