बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं (Answer Sheets) और सभी सेटों (A, B, C और D) के प्रश्न पत्र भी जारी किए गए हैं।

AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया गया था। उम्मीदवार अब अपनी उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र और प्रोविजनल आंसर-की की मदद से संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

AIBE 21 Provisional Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर ‘AIBE 21 Provisional Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: स्क्रीन पर PDF फाइल खुल जाएगी।

स्टेप 4: अपने प्रश्न पत्र सेट (A, B, C या D) के अनुसार उत्तर कुंजी देखें।

स्टेप 5: PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

17 जून तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वह 17 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि एक बार आपत्ति जमा करने के बाद उसमें कोई संशोधन, नया दावा या अतिरिक्त अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार एक से अधिक प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, लेकिन सभी आपत्तियां एक ही सबमिशन में भेजनी होंगी।

AIBE 21 Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन करें:

स्टेप 1: AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘AIBE 21 Answer Key 2026 Objection Portal’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपने प्रश्न पत्र सेट (A, B, C या D) का चयन करें।

स्टेप 4: उन प्रश्नों को चुनें जिन पर आपत्ति दर्ज करनी है।

स्टेप 5: प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6: आवेदन जमा करें और रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

आपत्ति दर्ज करने का शुल्क

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क देना होगा। BCI के अनुसार, यदि समीक्षा के दौरान उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी।

AIBE 21 Passing Marks क्या हैं?

AIBE परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।

सामान्य (General) वर्ग: कम से कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य

SC/ST वर्ग: कम से कम 35 प्रतिशत अंक अनिवार्य

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने तक आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही AIBE 21 परिणाम घोषित किया जाएगा।

AIBE 21 Provisional Answer Key 2026 PDF Direct Link