AIBE 21 Admit Card 2026 Direct Link at allindiabarexamination.com: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड 2026 (All India Bar Examination XXI admit card 2026) जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी पूरी प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक की जानकारी यहां मिलेगी।
AIBE 21 परीक्षा कब होगी?
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XXI का आयोजन 7 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा, जिसमें परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। एग्जाम सिंगल शिफ्ट में होगा, जिसकी टाइमिंग दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है।
AIBE 21 Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “AIBE XXI Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
स्टेप 6. सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें।
स्टेप 7. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
एआईबीई 21 हॉल टिकट 2026 में उम्मीदवारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी, जो इस प्रकार है।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा केंद्र का पता
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ऊपर दिए गए विवरणों में से किसी में भी गलती दिखाई दे तो तुरंत बार काउंसिल ऑफ इंडिया से संपर्क कर उस गलती को ठीक करवाएं।
परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर एआईबीई 21 एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, वैध फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो) होगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
AIBE 21 Admit Card 2026 Direct Link
