बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट इसके आधार पर अब अपने रिजल्ट का भी अनुमान लगा सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी हो जाने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है जो कि बहुत जल्द खत्म होगा।

कब जारी होगा AIBE 21 का रिजल्ट?

AIBE 21 परीक्षा का परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा और घोषित होगा। अभी BCI की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की कोई ऑफिशियल जानकारी तो साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट अगले सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIBE 21 रिजल्ट 2026 की घोषणा 15 जुलाई से लेकर 18 जुलाई के बीच में कभी भी की जा सकती है।

पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस परीक्षा को पास करने का क्राइटेरिया निर्धारित किया है। जनरल और ओबीसी कैंडिडेट के लिए पासिंग मार्क्स 45 फीसदी निर्धारित है जबकि एससी, एसटी और विकलांग व्यक्ति को पास होने के लिए 40 फीसदी मार्क्स लाने होंगे।

AIIMS Paramedical Result 2026: एम्स पैरामेडिकल रिजल्ट जारी, aiimsexams.ac.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट, यहां है Direct Link

इस एग्जाम की पूरी टाइमलाइन

बता दें कि AIBE 21 परीक्षा 07 जून को आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की 10 जून 2026 को जारी हुई थी जिस पर उम्मीदवारों ने 17 जून तक आपत्तियां दर्ज कराई थी। इसके बाद काउंसिल ने उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षी की और फाइनल आंसर की 10 जुलाई को जारी कर दी गई। संशोधित उत्तरों को अंतिम रूप दिया गया है और उन्हीं के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामअखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE XXI)
आयोजन करने वाली संस्थाबार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI)
परीक्षा का स्तरराष्ट्रीय स्तर
AIBE 21 फाइनल आंसर-की जारी होने की तिथि10 जुलाई 2026
AIBE 21 रिजल्ट तिथि15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच (संभावित)
रिजल्ट जारी होने का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटallindiabarexamination.com
रिजल्ट देखने के लिए आवश्यक विवरणरजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड

रिजल्ट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया

AIBE 21 की परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) पाने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। यह सर्टिफिकेट वकीलों को पूरे भारत में कोर्ट और ट्रिब्यूनल में वकालत करने का अधिकार देता है। इस सर्टिफिकेट के मिलने के बाद वेरिफिकेशन और प्रैक्टिस की एलिजिबिलिटी की प्रक्रिया होगी।