ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 परीक्षा को लेकर चल रहे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 20 रीचेकिंग 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने रीचेकिंग के लिए अप्लाई किया था वे अब ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना अपडेटेड रिजल्ट देख सकते हैं। कैंडिडेट ध्यान रखें कि अब यही रिजल्ट फाइनल माना जाएगा।

7 जनवरी को आया था मेन रिजल्ट

AIBE 20 रीचेकिंग रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी यूज़र ID, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। AIBE 20 एग्जाम का मेन रिजल्ट 7 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया था। उस रिजल्ट से जो कैंडिडेट संतुष्ट नहीं थे उन्हें रीचेकिंग का विकल्प BCI ने दिया था। यह परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित हुई थी।

फाइनल आंसर की से हट गए थे 5 प्रश्न

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 20 की फाइनल आंसर की से हर सेट के पांच सवाल हटा दिए थे। प्रोविजनल आंसर की पर कैंडिडेट्स की आपत्ति के बाद की गई समीक्षा में उन प्रश्नों को गलत पाया गया था। उम्मीदवारों को इन प्रश्नों के पूरे नंबर दिए गए हैं।

69.21 फीसदी रहा पास प्रतिशत

AIBE 20 एग्जामिनेशन के लिए कुल 2,51,968 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। उनमें से 1,74,386 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए और ओवरऑल पास प्रतिशत 69.21 फीसदी रहा था। तीन कैंडिडेट्स की OMR शीट नहीं मिलीं और इसलिए उन्हें फाइनल रिजल्ट काउंट में शामिल नहीं किया गया।

उम्मीदवारों को मिलेगा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस

रीचेकिंग रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस जारी किया जाएगा। सर्टिफिकेट फिजिकल फॉर्म में दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को इसे अपने-अपने स्टेट बार काउंसिल से लेना होगा। एप्लिकेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस प्रोसेस पूरा होने तक रीचेकिंग रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास रखें।