भारतीय सेना (Indian Army) की अग्निवीर भर्ती 2026 के फेज 2 कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। 1 जून से लेकर 12 जून 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

रिजल्ट कब जारी होने की संभावना है?

भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती 2026 के फेज 2 कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के रिजल्ट को जारी किए जाने को लेकर कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई है, लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में ही जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच में जारी होने की संभावना है।

बीएसईबी की जेईई-नीट फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें अप्लाई

इन पदों के लिए चलाया जा रहा भर्ती अभियान

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद कैंडिडेट ऑनलाइन उपलब्ध रिजल्ट PDF के ज़रिए अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकेंगे। बता दें कि भारतीय सेना में यह भर्ती अभियान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन और महिला मिलिट्री पुलिस समेत कई रिक्त पदों के लिए चलाई जा रही है। इस भर्ती अभियान का प्रथम चरण कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) है जो कि 1 जून से लेकर 12 जून के बीच आयोजित हुआ था। सीबीटी टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रोसेस के अगले स्टेज में आगे बढ़ेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?

अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर Agniveer सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब Phase 2 CCE Result2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. पीडीएफ फॉर्मेट में अब रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

स्टेप 5. इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

कटऑफ मार्क्स लिस्ट नहीं होगी जारी

इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE के लिए ऑफिशियल कट-ऑफ मार्क्स लिस्ट पब्लिक में जारी नहीं होगी। खास क्वालिफाइंग स्कोर या पर्सेंटाइल थ्रेशहोल्ड पब्लिश करने के बजाय इंडियन आर्मी रीजनल, ARO-वाइज (आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस) मेरिट लिस्ट जारी करेगा जिसमें सिर्फ सफल कैंडिडेट्स के रोल नंबर होंगे।