भारतीय सेना (Indian Army) की अग्निवीर भर्ती 2026 के फेज 2 कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का रिजल्ट जारी हो गया है। 1 जून से लेकर 12 जून 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में जाएंगे।

शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट आगे की प्रक्रिया में होंगे शामिल

भारतीय सेना ने कई आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (AROs) और जोनल रिक्रूटिंग ऑफिस (ZROs) के लिए रिजल्ट PDF फॉर्मेट में घोषित किया गया है। कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रिक्रूटमेंट जोन के हिसाब से मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अगले स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर हैं। जिन कैंडिडेट्स का रोल नंबर रिजल्ट PDF में है, उन्हें इंडियन आर्मी की इस भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

BBOSE Exam Date 2026: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 12वीं की डेटशीट में बदलाव, दो पेपर की बदली तारीख; यहां देखें नया शेड्यूल

इन पदों के लिए आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल कैंडिडेट सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन और महिला मिलिट्री पुलिस समेत कई रिक्त पदों के लिए चुने जाएंगे। इस भर्ती अभियान का प्रथम चरण कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) है जो कि 1 जून से लेकर 12 जून के बीच आयोजित हुआ था। सीबीटी टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रोसेस के अगले स्टेज में आगे बढ़ेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?

अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर Agniveer सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब Phase 2 CCE Result2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. पीडीएफ फॉर्मेट में अब रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

स्टेप 5. इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।