Agniveer Result 2026: भारतीय सेना (Indian Army) जल्द ही अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) फेज-2 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी कर सकती है। रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, अग्निवीर भर्ती की मेरिट लिस्ट जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 12 जून 2026 तक किया गया था। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सेना की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए रिजल्ट कार्य दिवसों में जारी किया जा सकता है।

Agniveer Result 2026: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

अग्निवीर भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिखाई देने वाले “Agniveer” टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू में दिए गए “Final Results” विकल्प को चुनें।

स्टेप 4. अब अपने संबंधित ARO (Army Recruiting Office) और ट्रेड की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।

स्टेप 5. डाउनलोड की गई PDF फाइल को खोलें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।

यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे।

क्या भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती की कट-ऑफ जारी करती है?

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स सार्वजनिक रूप से जारी नहीं करती है। सेना केवल विभिन्न सेना भर्ती कार्यालय (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी करती है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होते हैं।

कट-ऑफ अंक विभिन्न ट्रेडों जैसे जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन के लिए अलग-अलग होते हैं। यह संबंधित क्षेत्र में उपलब्ध रिक्तियों और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसलिए उम्मीदवार केवल मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर देखकर ही चयन की पुष्टि कर सकते हैं।

Agniveer Result 2026 के बाद क्या होगा?

CEE परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। इसके तहत उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) में 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, बैलेंस टेस्ट और अन्य निर्धारित शारीरिक परीक्षण शामिल होंगे।

इसके अलावा उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में निर्धारित ऊंचाई, वजन और छाती के मापदंड पूरे करने होंगे और मेडिकल जांच में सैन्य सेवा के लिए आवश्यक फिटनेस मानकों पर खरा उतरना होगा।

जरूरी दस्तावेज पहले से रखें तैयार

अगले चरण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है। दस्तावेजों की लिस्ट इस प्रकार है।

शैक्षणिक प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)

चरित्र प्रमाण पत्र

आधार कार्ड एवं पहचान पत्र

NCC प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

अन्य आवश्यक दस्तावेज

ध्यान रहे कि दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि पाए जाने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

Agniveer CEE Results 2026 Merit List Direct Link