भारतीय वायुसेना (IAF) ने AFCAT 2 Merit List 2025 जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट जून 2026 से शुरू होने वाले एयर फोर्स अकादमी (AFA) के विभिन्न कोर्सों के लिए जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली थी, वे अब अपना नाम और रैंक मेरिट लिस्ट में देख सकते हैं।

IAF द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार कुल 744 उम्मीदवारों को विभिन्न एंट्री श्रेणियों में शामिल किया गया है। हालांकि, मेरिट लिस्ट में नाम आने मात्र से अंतिम चयन सुनिश्चित नहीं माना जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मेडिकल फिटनेस, मेरिट रैंक और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।

AFCAT 2 Merit List 2025 में कितने उम्मीदवार शामिल?

जारी मेरिट लिस्ट में विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है:

AFCAT पुरुष श्रेणी: 380 उम्मीदवार

AFCAT महिला श्रेणी: 226 उम्मीदवार

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (AE) शाखा: 106 उम्मीदवार

NCC स्पेशल एंट्री: 23 उम्मीदवार

सर्विस एंट्री कमीशन: 9 उम्मीदवार

AFCAT 2 Merit List 2025 टॉपर्स लिस्ट

इस वर्ष AFCAT 2 मेरिट लिस्ट में कई उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

AFCAT पुरुष श्रेणी

प्रथम स्थान: आलोक सिंह

AFCAT महिला श्रेणी

प्रथम स्थान: मेहकप्रीत कौर

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (AE) शाखा

पुरुष वर्ग में प्रथम: सौरभ सैनी

महिला वर्ग में प्रथम: सुहानी

NCC स्पेशल एंट्री

पुरुष वर्ग में प्रथम: राहुल कुमार

महिला वर्ग में प्रथम: ऋद्धि मल्होत्रा

सर्विस एंट्री कमीशन

प्रथम स्थान: प्रदीप कुमार

AFCAT 2 Merit List 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके मेरिट लिस्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए “What’s New” सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3. “ORDER OF MERIT OF ALL AFSB RECOMMENDED CANDIDATES: Jun 26 Course(s)” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।

स्टेप 5. Ctrl+F दबाकर पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।

स्टेप 6. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

अंतिम चयन कब होगा?

भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि मेरिट लिस्ट में शामिल होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस, मेरिट स्थिति और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।