‘आप’ के सर्वेक्षण में पार्टी को 51 सीटें
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 51 सीटों पर जीत का दावा किया है। अपने आंतरिक सर्वेक्षण में उन्होंने खुद को 51, भाजपा को 15, कांग्रेस तथा अन्य को चार सीटें मिलने की भविष्वाणी की। इससे पहले एक चुनाव सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत […]
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 51 सीटों पर जीत का दावा किया है। अपने आंतरिक सर्वेक्षण में उन्होंने खुद को 51, भाजपा को 15, कांग्रेस तथा अन्य को चार सीटें मिलने की भविष्वाणी की।
इससे पहले एक चुनाव सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के आसार जताये गये हैं वहीं एक चैनल ने पांच सर्वेक्षणों के ‘पोल ऑफ पोल्स’ में पार्टी को 34 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
हैडलाइन्स टुडे चैनल पर प्रसारित इंडिया टुडे-सिसेरो चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में आप को 38 से 46 सीटें मिलने की संभावना जताई गयी है वहीं भाजपा को 19 से 25 सीटों के बीच सिमटते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस को केवल तीन से सात सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।